पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री

New Delhi

बोलीं- किसी पार्टी के साथ नहीं, जनता के दम पर शुरू करूंगी नई पारी

New Delhi: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा देने के बाद पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने राजनीति में कदम रखने का ऐलान करते हुए स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ेंगी, बल्कि स्वतंत्र रूप से जनता के बीच रहकर अपनी राजनीतिक पारी शुरू करेंगी। दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए यहीं से राजनीतिक सफर शुरू करने की बात कही है।

दिव्या मित्तल ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर करीब 10 मिनट का वीडियो साझा कर अपने अगले कदम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी या दल के साथ नहीं, बल्कि अकेले चलेंगी। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज बनना और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना है।

ये भी पढें

विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण साधने की कवायद में BJP

अपने वीडियो संदेश में उन्होंने शुभचिंतकों और समर्थकों से भी संवाद की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को लगता है कि उनकी पहल उनकी अपनी आवाज भी है, तो वे दिए गए मोबाइल नंबर 9198956957 पर व्हाट्सऐप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं।

30 अगस्त को दिया था इस्तीफा

2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। शासन ने 15 सितंबर 2026 को उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही करीब 13 वर्षों का उनका प्रशासनिक सफर समाप्त हो गया। उनके इस्तीफे के बाद से ही उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज थीं। अब उन्होंने राजनीति में आने का ऐलान कर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।

ये भी पढें

महिला की निर्मम तरीके से हत्या करने वाला इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल 

कई अहम पदों पर कर चुकी हैं काम

अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वह मेरठ में संयुक्त मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्ध नगर में मुख्य विकास अधिकारी (CDO), कानपुर नगर में UPSIDA की संयुक्त प्रबंध निदेशक और बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहीं। इसके अलावा उन्होंने संतकबीरनगर और मीरजापुर में जिलाधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली। प्रशासनिक सेवा में विभिन्न पदों पर काम करने के बाद अब उन्होंने सार्वजनिक जीवन में नई भूमिका चुनने का फैसला किया है।

अब सियासी सफर की ओर

दिव्या मित्तल की राजनीति में स्वतंत्र रूप से उतरने की घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। हालांकि, उन्होंने अभी किसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने या किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। फिलहाल उनका जोर जनता से सीधे जुड़ने और उत्तर प्रदेश से अपनी नई राजनीतिक यात्रा शुरू करने पर है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण साधने की कवायद में BJP

महिला की निर्मम तरीके से हत्या करने वाला इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल 

अमेरिका में Essar का 15 अरब डॉलर का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

 

 

 

 

 

Spread the love

New Delhi
homeslider National Politics

महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी

New Delhi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है। गांधी ने मंगलवार को सोशल […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पांच की मौत

चार सगे भाइयों ने गंवाई जान; धमाके से ढह गया दो मंजिला मकान Fatehpur:  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार सगे भाई शामिल हैं। सभी की उम्र छह से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में […]

Spread the love
Read More