कृष्णानगर में महिला की बेरहमी से हत्या करने के मामले में चल रहा था फरार
ए अहमद सौदागर
Lucknow: बीते 15 सितंबर 2026 को कृष्णानगर के बाराबिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में 30 वर्षीय राधा का बेरहमी से कत्ल करने वाले मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश भोला राजपूत के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में भोला के दाहिने पैर में गोली लगी। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को कृष्णानगर के बाराबिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में विजय नगर निवासी 30 वर्षीय राधा की सिर कूच कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को घटना से जुड़ी CCTV में मिली थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश कर रही थी कि सोमवार देर रात चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक स्कूटी सवार संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस ने टीम ने घेरेबंदी कर उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो वह अनियंत्रित होकर स्कूटी सहित गिर पड़ा।
गिरते ही पुलिस दबोचने के लिए आगे बढ़ी तो बेखौफ बदमाश ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा, खोखा कारतूस व घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई है।
DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश की पहचान उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र स्थित नदौहा गांव निवासी 25 वर्षीय भोला राजपूत पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि फरार चल रहे भोला की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]
चार सगे भाइयों ने गंवाई जान; धमाके से ढह गया दो मंजिला मकान Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार सगे भाई शामिल हैं। सभी की उम्र छह से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में […]
इंस्टाग्राम पर “बॉय-बॉय” पोस्ट कर आत्महत्या करने जा रहा था 18 साल का युवक ए अहमद सौदागर Lucknow : सोशल मीडिया पर आत्महत्या का पोस्ट और पुलिस की तत्परता से एक युवक की जिंदगी बच गई।यूपी के बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी में 18 साल के युवक ने प्रेमिका से शादी न होने के गम […]
3 thoughts on “महिला की निर्मम तरीके से हत्या करने वाला इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल ”
Comments are closed.