चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी

वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA तृतीय वर्ष की छात्रा फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव हॉस्टल के कमरा नंबर छह में पंखे के कुंडे फंदे के सहारे लटकता मिलने से हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा उपनिरीक्षक अभय सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। खुदकुशी की वजह पढ़ाई का तनाव होने की बात बताई जा रही है।

बाराबंकी जिले के रिछला सूरतगंज निवासी वीरेंद्र कुमार वर्मा की 21 वर्षीय बेटी रिया वर्मा चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में BA थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी और वह कॉलेज में बने गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर छह में रहती थी।

ये भी पढें

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान क्या हुआ कि रिया वर्मा हॉस्टल के कमरे में गई और खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मामले की गहनता से जांच पड़ताल की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर के मुताबिक इस मामले की जानकारी घरवालों को दे दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

फ्रांस-UAE के साथ भारत की त्रिपक्षीय बैठक, G4 मंच से उठाई UNSC सुधार की आवाज

27 सितंबर को अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी दिवस मनाया जायेगा

‘बिग बॉस 20’ ने रचा इतिहास, एक हफ्ते में मिले दो करोड़ से ज्यादा व्यूज़

विप्रज निगम का सपना हुआ साकार, एशियन गेम्स टीम में चयन

AI वीडियो-पोस्टरों से गरमायी यूपी की सियासत

 

 

Spread the love

One thought on “चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव”

Comments are closed.

Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
Religion Uttar Pradesh

27 सितंबर को अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी दिवस मनाया जायेगा

 मुख्यमंत्री सहित देश के दर्जनों नामी हस्तियां रहेगी मौजूद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर मे बैठको का दौर जारी  विजय श्रीवास्तव  Lucknow: आने वाले 27 सितंबर को लखनऊ के गोमतीनगर के CMS के सभागार मे हिंदू हृदय सम्राट रामजन्म भूमि आन्दोलन के प्रणेता स्व अशोक सिंघल जी का जन्म शताब्दी दिवस मनाया […]

Spread the love
Read More