
मुख्यमंत्री सहित देश के दर्जनों नामी हस्तियां रहेगी मौजूद
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर मे बैठको का दौर जारी
विजय श्रीवास्तव
Lucknow: आने वाले 27 सितंबर को लखनऊ के गोमतीनगर के CMS के सभागार मे हिंदू हृदय सम्राट रामजन्म भूमि आन्दोलन के प्रणेता स्व अशोक सिंघल जी का जन्म शताब्दी दिवस मनाया जायेगा।
कार्यक्रम मे मा०मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आने की बात बताई गयी है।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को उतरठिया व्यापार मंडल कार्यालय पर एक तैयारी बैठक की गयी ।
वैसे तो सिंघल जी मूल रूप से अलीगढ़ के विजौली गांव के रहने वाले थे उनका जन्म ननिहाल आगरा मे 27 सितंबर 1926 को हुआ था पिता महावीर सिंह सिंघल प्रशासनिक सेवा मे व माता विद्यावती जी के पुत्र अशोक सिंघल जी जीवन भर ब्रम्हचर्य अविवाहित रहे । उनका निधन गुडगांव के मेदांता अस्पताल में 17 नवंबर 2015 को हुआ।
ये भी पढें
फ्रांस-UAE के साथ भारत की त्रिपक्षीय बैठक, G4 मंच से उठाई UNSC सुधार की आवाज
सिंघल जी वनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट थे । गत मंगलवार को लखनऊ के उतरठिया व्यापार मंडल कार्यालय पर कार्यक्रम की एक तैयारी बैठक हुई जिसमें विश्वहिंदू परिषद के विभाग मंत्री योगेश जी ने बताया मा०मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में आने की सहमति मिल गयी है कार्यक्रम मे देश विदेश के तमाम नामचीन हस्तियां के आने का सिग्नल मिल चुका है 27 सितंबर को कार्यक्रम दो बजे अपहरांत से शुरू हो जायेगा उन्होंने लोगों से ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में आने का आग्रह किया।
उक्त तैयारी बैठक में धीरज सोनकर जिला मंत्री,बीनू मिश्रा जिला संस्कार प्रमुख, विक्रम सिंह प्रखंड मंत्री,अतुल मिश्रा प्रखंड अध्यक्ष, ललित सक्सेना कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष,शौरभ धीमान प्रखंड संयोजक,गिरीश गुप्ता प्रखंड उपाध्यक्ष,सतीश गुप्ता ,चंद्रेश यादव सदस्य, आदि लोग मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
फ्रांस-UAE के साथ भारत की त्रिपक्षीय बैठक, G4 मंच से उठाई UNSC सुधार की आवाज
ग्लोबल साउथ और भारत-CELAC बैठकों की जयशंकर ने की अध्यक्षता
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, कुम्हारों को मिले दीयों के ऑर्डर
‘बिग बॉस 20’ ने रचा इतिहास, एक हफ्ते में मिले दो करोड़ से ज्यादा व्यूज़
थिएटर से फिल्मों तक का सफर, श्रीधरन के निधन से कला जगत स्तब्ध


One thought on “27 सितंबर को अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी दिवस मनाया जायेगा”
Comments are closed.