मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

Lucknow

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए

जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF टीम की मदद से बुधवार को बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र क्षेत्र सिसेंडी स्थित कुरियाना मोहल्ले में हर साल की तरह इस वर्ष भी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर लोग गणेश प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए जबरेला पुल के पास सई नदी पर गए थे।

ये भी पढें

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

बताया जा रहा है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के बाद कुछ लोग नदी में स्नान करने लगे कि तेज बहाव के चलते तीन लोग सिसेंडी गांव निवासी 25 वर्षीय धीरज पुत्र रामनरेश, 40 वर्षीय हरिप्रसाद व 23 वर्षीय प्रमोद पुत्र हरिशंकर डूब गए थे।

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF की कुल पांच टीमों की मदद नदी में डूबे तीनों लोगों के शवों को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि धीरज पेंटिंग का काम करता था और प्रमोद फर्नीचर का काम करता था। DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है और मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पैरों में नसों की दिक्कत ले सकती है बड़ा रूप, जानिए क्रोनिक वेनस डिजीज के बारे में

इमरान-इकरा की भिड़ंत से गरमाई सपा-कांग्रेस की सीटों वाली सियासत

AI वीडियो-पोस्टरों से गरमायी यूपी की सियासत

 

 

 

Spread the love

One thought on “मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला”

Comments are closed.

Religion Uttar Pradesh

अयोध्या में इस बार जलेंगे 26 लाख से अधिक दीप

नजर आएगा त्रेता युग, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने की समीक्षा Ayodhya: अयोध्या एक बार फिर दिव्यता और भव्यता के प्रकाश से जगमगाने को तैयार है। यह दीपोत्सव 19 अक्तूबर को राम की पैड़ी पर होगा। करीब 26.50 लाख दीप जलाने का लक्ष्य है। इसके लिए कुम्हारों को आर्डर दिया जा चुका है। एक साथ […]

Spread the love
Read More
Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, कुम्हारों को मिले दीयों के ऑर्डर

Ayodhya: आगामी दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में तैयारियों का सिलसिला तेज हो गया है। रामघाट से लेकर सरयू तट और आसपास के घाटों को आकर्षक रूप देने के लिए विभिन्न स्तरों पर काम किया जा रहा है। दीपोत्सव के दौरान घाटों को बड़ी संख्या में मिट्टी के दीयों से सजाने की योजना है। इसी को […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More