बंथरा: किसी करीबी ने ही की थी बुजुर्ग महिला की हत्या?

हत्यारों की तलाश में जुटी चार पुलिस की टीमें

खुर्रमपुर गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow: बंथरा थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला छिदाना गौतम की हत्या के मामले में पुलिस की चार टीमें छानबीन कर रही है। पुलिस सर्विलांस की मदद से हत्यारों की तलाश में जुटी, लेकिन अब पुलिस इस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है कि आखिर छिदाना की जान किसने और क्यों ली।

कातिलों की खोज में पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन पांच दिन गुजरने के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। जानकार सूत्र बताते हैं कि पुलिस की अबतक की छानबीन में सामने आया है कि जो शख्स बुजुर्ग महिला छिदाना गौतम में ठहरा था, उसी ने हत्या की है।

यह शख्स अक्सर घर आता-जाता था। हालांकि उस व्यक्ति के बारे में पुलिस अबतक कोई ठोस सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि संदेह के घेरे में आए कई संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

ये भी पढें

जिस घर में गूंज रही थीं शादी की खुशियां, सुबह वहीं मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश

पुलिस की टीमें इलाकाई सूचीबद्ध बदमाशों के बारे में गहन जांच पड़ताल की पर उनसे भी कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा। इस मामले में डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक का कहना है कि कातिलों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।

छिदाना हत्याकांड से पहले भी कई मामलों में फेल हुई पुलिस

गौर करें तो दस जुलाई 2014 को गोसाईगंज क्षेत्र के गंजरिया फार्म के जंगल में दो युवकों के हत्या कर फेंकें गए शव मिले थे। इस दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने कई तरह की थ्योरी अख्तियार की, लेकिन आज तक न तो शवों की शिनाख्त करा सकी और न ही कातिलों का कुछ सुराग मिला।

इसके अलावा चार दिसंबर 2015 को मड़ियांव थाना क्षेत्र के IIM रोड पर करीब एक किलोमीटर के दायरे में तीन जगहों पर चार पैर व महिलाओं के दो धड़ मिले थे। दोनों के सिर गायब थे। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस शवों की शिनाख्त कराने तथा कातिलों को खोजने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन अभी तक न तो शवों की पहचान हो सकी और न ही हत्यारे मिले।

यह तो बीते कुछ सालों की बात है हाल की घटना पर गौर करें तो नौ अप्रैल 2026 को काकोरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर मदारपुर गांव के पास एक महिला की हत्या कर लाश मिली थी। इस मामले में भी पुलिस कातिलों की तलाश में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन करने का दावा किया, लेकिन छह महीने बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारों का कुछ सुराग नहीं लगा सकी। यह तो महज बानगी भर है इससे पहले भी कई मामलों में लखनऊ पुलिस नाकाम साबित हो चुकी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

Share Market Closed: चार दिन की तेजी थमी, सेंसेक्स 330 अंक गिरा; निफ्टी 23,350 के नीचे बंद

श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में जीता पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

जिस घर में गूंज रही थीं शादी की खुशियां, सुबह वहीं मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस में 105 घटनाओं का जिक्र, जांच के बीच सियासत गरम

यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान

 

 

Spread the love

One thought on “बंथरा: किसी करीबी ने ही की थी बुजुर्ग महिला की हत्या?”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

भाजपा राज में सबसे ज्यादा शोषण OBC का

पिछड़े वर्ग को जागरूक कर रही है कांग्रेस Lucknow: पिछड़ा वर्ग विभाग,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लगातार बिहार और तेलंगाना में हुए जातिगत जनगणना मॉडल पर ही देश भर में जनगणना – 2027 को बैज्ञानिक जातिगत जनगणना कराने की मांग और डबल इंजन की RSS BJP सरकार में OBC के शोषण और हत्याओं को लेकर प्रदेश […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग New Delhi: राज्यसभा की खाली होने जा रही सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी दिन पश्चिम बंगाल की एक […]

Spread the love
Read More
Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस में 105 घटनाओं का जिक्र, जांच के बीच सियासत गरम

Ayodhya: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि जांच में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी की घटनाओं की संख्या 70 से बढ़कर 105 हो गई […]

Spread the love
Read More