श्रीलंका को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

Asian Games: महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर श्रीलंकाई टीम को महज 69 रनों पर समेट दिया।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और ऋचा घोष ने बल्ले से तूफानी पारियां खेलीं, जबकि गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।

स्मृति मंधाना की ऐतिहासिक पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। शेफाली वर्मा अपने अर्धशतक से महज दो रन दूर रह गईं। उन्होंने 29 गेंदों में तीन छक्कों और तीन चौकों की मदद से 48 रन बनाए।

इसके बाद स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाला और शानदार अर्धशतक लगाया। वह शतक की ओर तेजी से बढ़ रही थीं, लेकिन सुगंधिका कुमारी ने उनकी पारी का अंत कर दिया। मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और पांच चौके शामिल रहे।

ये भी पढें

भारत-जापान T20: अय्यर ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

अपनी इस पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। उन्होंने 11,000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए और यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 17 गेंदों में 19 रन का योगदान दिया।

ऋचा घोष की तूफानी पारी ने पहुंचाया 200 पार

16.5 ओवर में स्मृति मंधाना के आउट होने के समय भारत का स्कोर 163 रन था। ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 200 रन के आंकड़े तक शायद ही पहुंच पाएगी, लेकिन ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी कर पूरी तस्वीर बदल दी।

ऋचा ने महज 22 गेंदों में नाबाद 49 रन ठोक दिए। उनकी पारी में तीन छक्के और छह चौके शामिल रहे। आखिरी ओवर में भारत ने 25 रन बटोरे, जिसमें ऋचा ने दो शानदार छक्के लगाए। इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और श्रीलंका के सामने 217 रनों का लक्ष्य रखा।

शेफाली ने गेंद से बरपाया कहर

217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान चमारी अट्टापट्टू और इमेशा दुलानी की जोड़ी पहले विकेट के लिए सिर्फ 18 रन ही जोड़ सकी। इसके बाद बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाली शेफाली वर्मा ने गेंद से भी कमाल दिखाया।

उन्होंने पावरप्ले में लगातार दो विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी। शेफाली ने इमेशा दुलानी को तीन रन और हसीनी परेरा को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। पावरप्ले खत्म होते ही दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका को बड़ा झटका दिया। उन्होंने कप्तान चमारी अट्टापट्टू को कैच आउट कराया।

अट्टापट्टू ने 21 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 21 रन बनाए। इसके अगले ही ओवर में श्रेयांका पाटिल ने हर्षिता माधवी को बिना खाता खोले आउट कर दिया। हंसिमा करुणारत्ने के रूप में श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा, जबकि 49 रन के स्कोर पर ही कविशा दिलहरी भी पवेलियन लौट गईं।

दिलहरी को दीप्ति शर्मा ने अपना शिकार बनाया। भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका की पूरी टीम दबाव में बिखर गई और भारत ने मुकाबला 147 रनों के बड़े अंतर से जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

भारत की ऐतिहासिक जीत की बड़ी बातें

  •  भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराया
  •  भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता
  •  स्मृति मंधाना ने 79 रन बनाए
  •  शेफाली वर्मा ने 48 रन बनाने के साथ गेंद से भी दो विकेट लिए
  •  ऋचा घोष ने 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए
  •  भारत ने 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया
  •  स्मृति मंधाना ने 11,000 इंटरनेशनल रन पूरे किए

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा जोड़े, एक ही जगह मिले दोनों के शव

UPI लेने से मना करने पर क्या कहता है कानून?

IIT बॉम्बे हॉस्टल में बड़ा बदलाव, सीलिंग फैन की जगह लगाए जाएंगे वॉल-माउंटेड फैन

मनोज अनेजा का फैट टू फिट सफर, नौ महीने में घटाया 20 किलो

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

 

Spread the love

2 thoughts on “श्रीलंका को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

Comments are closed.

Sports

IND vs JPN: दो रन से जीता भारत, आखिरी गेंद तक रोमांच

IND vs JPN: भारत और जापान के बीच मंगलवार को खेला गया ऐतिहासिक टी20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। बारिश के कारण मैच को घटाकर 5-5 ओवर का कर दिया गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में चार विकेट खोकर 32 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने […]

Spread the love
Read More
Sports

भारत-जापान T20: अय्यर ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

India vs Japan T20: भारत और जापान के बीच खेला जा रहा मुकाबला भारतीय टीम के लिए खास है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया की नजरें जापान के खिलाफ बड़े स्कोर के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम करने पर हैं। हालांकि, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी […]

Spread the love
Read More
Sports

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया पर बवाल, BCCI ने संभाला मोर्चा

Asian Games:  एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम रविवार सुबह जापान के लिए रवाना होगी। लेकिन टीम के रवाना होने से पहले ही खिलाड़ियों की सुविधाओं और आधिकारिक किट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नागोया में भारतीय क्रिकेटरों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर सामने आई चिंताओं के बाद अब […]

Spread the love
Read More