जिस घर में गूंज रही थीं शादी की खुशियां, सुबह वहीं मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश

Untitled 7 copy

Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब शादी के कुछ ही घंटों बाद नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव घर के एक कमरे में मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय अनीता चौहान और 24 वर्षीय देशराज चौहान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोमवार को ही दोनों ने शादी की थी। मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।

ये भी पढें

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा जोड़े, एक ही जगह मिले दोनों के शव

सुबह कमरे में मिला दूल्हा-दुल्हन का शव

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे दूल्हे की मौसी मीनाक्षी अनीता को जगाने के लिए कमरे की ओर गई थीं। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसी दौरान दरवाजा खुल गया। कमरे के अंदर अनीता का शव फर्श पर पड़ा था, जबकि देशराज का शव फंदे से लटका मिला। दोनों को इस हालत में देखकर मीनाक्षी ने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। इसके बाद देशराज के शव को फंदे से नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।

94deb941 6e65 4954 a60d 9bf8512cb21f 1790051437589

मंदिर में हुई थी शादी

परिजनों के मुताबिक, देशराज और अनीता ने 21 सितंबर को बांसी स्थित टेकधर बाबा मंदिर में शादी की थी। दोनों परिवारों ने करीब तीन महीने पहले उनका रिश्ता तय किया था। शुरुआत में शादी मई 2027 में कराने की योजना थी। जुलाई में दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बाद में अनीता के अचानक घर पहुंचने के बाद परिवारों ने शादी का फैसला पहले करने का निर्णय लिया। इसके बाद सोमवार को दोनों का विवाह कराया गया।

ये भी पढें

भारत-जापान T20: अय्यर ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

रात तक चलता रहा शादी का कार्यक्रम

शादी के बाद घर में बहुभोज का आयोजन किया गया था। परिजनों के अनुसार, कार्यक्रम रात करीब 11 बजे तक चला। इस दौरान नवविवाहित दंपती ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और डीजे पर डांस किया था। इसके बाद दोनों अपने कमरे में चले गए। परिवार के लोगों ने भी नहीं सोचा था कि कुछ ही घंटों बाद घर में मातम पसर जाएगा। सुबह कमरे में दोनों के शव मिलने के बाद शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं।

हत्या और आत्महत्या दोनों तरीको से जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में पुलिस कई संभावनाओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पति-पत्नी के बीच रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि देशराज की मौत के पीछे क्या कारण था और अनीता की मौत कैसे हुई। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

IIT बॉम्बे हॉस्टल में बड़ा बदलाव, सीलिंग फैन की जगह लगाए जाएंगे वॉल-माउंटेड फैन

मनोज अनेजा का फैट टू फिट सफर, नौ महीने में घटाया 20 किलो

परिवर्तिनी एकादशी 2026: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत विधि

 

 

Spread the love

Motihari
Bihar Crime News

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा जोड़े, एक ही जगह मिले दोनों के शव

Motihari: बिहार के मोतिहारी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा गिरि टोला गांव के सरेह में शुक्रवार सुबह एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जब दोनों शवों पर पड़ी […]

Spread the love
Read More
Crime News Punjab

कनाडा जाने के लिए फर्जी शादी पर अलर्ट

Canada: कनाडा के इमिग्रेशन विभाग ने शादी और रिश्तों के जरिए इमिग्रेशन हासिल करने के लिए किए जाने वाले फर्जीवाड़े को लेकर चेतावनी जारी की है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) ने कनाडाई नागरिकों, स्थायी निवासियों और विदेशी नागरिकों को ऐसे रिश्तों के कानूनी परिणामों के बारे में आगाह किया है, जिनका मकसद वास्तविक […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Crime News Delhi

दिल्ली में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

New Delhi: राजधानी दिल्ली में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में तीन युवकों पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर 17 वर्षीय लड़की को धमकाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी आसिफ […]

Spread the love
Read More