भारत-जापान T20: अय्यर ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

India vs Japan T20: भारत और जापान के बीच खेला जा रहा मुकाबला भारतीय टीम के लिए खास है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया की नजरें जापान के खिलाफ बड़े स्कोर के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम करने पर हैं। हालांकि, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

केंटो के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में बारिश और गीली पिच के कारण टॉस में देरी हुई। मुकाबले को छोटा करके 5-5 ओवर का कर दिया गया है। टॉस दोपहर 12 बजे हुआ, जिसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारत के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम जापान के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहेगी। एशियन गेम्स को ध्यान में रखते हुए यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। टीम में कई अनुभवी और विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया सीरीज में शानदार अर्धशतक लगाने वाले संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। वहीं ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा मध्यक्रम को मजबूती देंगे।

बुमराह की वापसी पर नजरें

जसप्रीत बुमराह चोट के बाद वापसी कर चुके हैं और उनकी गेंदबाजी पर सभी की नजरें रहेंगी। वहीं रवि बिश्नोई के पास भी खुद को साबित करने का मौका है। वरुण चक्रवर्ती की गैरमौजूदगी में बिश्नोई टीम के स्पिन विकल्पों में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ये भी पढें

मनोज अनेजा का फैट टू फिट सफर, नौ महीने में घटाया 20 किलो

‘स्पोर्ट 75’ पहल का हिस्सा है मुकाबला

भारत और जापान के बीच यह मुकाबला दोनों देशों के बीच शुरू की गई ‘स्पोर्ट 75’ पहल का हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य भारत और जापान के बीच खेल संबंधों को और मजबूत करना है। एशियन गेम्स की तैयारियों के लिहाज से भी दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला महत्वपूर्ण है।

क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर?

मैच से पहले श्रेयस अय्यर ने जापान के अनुभव को लेकर उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या न्यूजीलैंड के दौरे की तुलना में जापान का अनुभव बिल्कुल अलग है। अय्यर ने जापानी लोगों की संस्कृति और अनुशासन की तारीफ करते हुए कहा कि वह नई संस्कृति को अपनाने और नए माहौल में जल्द ढलने में विश्वास रखते हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।

जापान की प्लेइंग इलेवन

लाचलान यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वतारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा और शोमा सुगाया-स्लेटर।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

परिवर्तिनी एकादशी 2026: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत विधि

मनोज अनेजा का फैट टू फिट सफर, नौ महीने में घटाया 20 किलो

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया के परिवार पर शक

महराजगंज में DM का बड़ा एक्शन

किसान सम्मान निधि बढ़ाने समेत चार मांगों को लेकर प्रदर्शन

 

 

Spread the love

One thought on “भारत-जापान T20: अय्यर ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला”

Comments are closed.

Sports

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया पर बवाल, BCCI ने संभाला मोर्चा

Asian Games:  एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम रविवार सुबह जापान के लिए रवाना होगी। लेकिन टीम के रवाना होने से पहले ही खिलाड़ियों की सुविधाओं और आधिकारिक किट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नागोया में भारतीय क्रिकेटरों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर सामने आई चिंताओं के बाद अब […]

Spread the love
Read More
Sports

अभिषेक शर्मा ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, युवराज की बराबरी

Abhishek Sharma: भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 127 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर को खेले गए इस […]

Spread the love
Read More
Sports

आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आखिरी मैच में […]

Spread the love
Read More