सेवा संकल्प कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान

Barabanki : रामसनेहीघाट बाराबंकी शिक्षा क्षेत्र बनीकोडर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय रेहरिया में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति क्षमता और लेखन कौशल का परिचय दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्रों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता को कागज पर उकेरा, वहीं भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिताओं के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलता है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

इस अवसर पर ग्राम प्रतिनिधि अमन कुमार, युवा भाजपा नेता यश तिवारी, मधुकर तिवारी, प्रधानाध्यापक राजेश सिंह, कृष्ण मोहन गुप्ता, अतुल कुमार समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

यूपी में 35 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों में बदले पुलिस अधिकारी

इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

JioHome का धमाकेदार ऑफर! 30 और 100 Mbps यूजर्स को Prime Lite फ्री

सरकारी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन मिलेगी चिकन बिरयानी? थलपति विजय सरकार का प्लान

पत्नी से छिपाकर महिला मित्र संग जा रहा था मलेशिया, एयरपोर्ट पर खुली पोल

कबीरपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया पर बवाल, BCCI ने संभाला मोर्चा

 

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

गोसाईगंज: तीस वर्षीय युवक नदी में डूबा, तलाश जारी

Lucknow : गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शनिवार गोमती नदी में 30 वर्षीय युवक डूब गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची। जिसके बाद यूपी SDRF की टीम को बुलाया गया। युवक की तलाश में SDARED की कई टीमें लगाई गई हैं। जानकारी के अनुसार गोसाईगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अलीगंज: अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का, महिला सहित गैंग का भंडाफोड़, 16 ठग गिरफ्तार

अमेरिकी नागरिकों से भी करते थे करोड़ों की ठगी ए अहमद सौदागर Lucknow : अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित कपूरथला में बीते कुछ दिनों से चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पुलिस ने रिध्या प्लाजा में छापेमारी कर मौके युवक व युवतियों समेत कुल सोलह लोगों को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तारी के दौरान हुई पूछताछ […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Today’s Horoscope मेष :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More