
Nalkheda accident: मध्य प्रदेश के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार तेज बहाव वाले बरसाती नाले में बह गई। हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं का यह समूह उज्जैन से टैक्सी किराये पर लेकर नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी माता मंदिर पहुंचा था। सभी ने मंदिर में दर्शन किए और इसके बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास मौजूद बरसाती नाले में बारिश के कारण पानी का बहाव काफी तेज था। कार नाले के पास पहुंची तो तेज बहाव की चपेट में आ गई और देखते ही देखते पानी में बह गई।
ये भी पढें
कर्नाटक में सरकार-पार्टी तालमेल के लिए समिति बनाएगी कांग्रेस?
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार को नाले से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक कार में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
तेज बहाव के बीच नाला पार करने की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि चालक ने तेज बहाव के बावजूद नाले को पार करने का प्रयास किया होगा। इसी दौरान कार पानी के बहाव में फंस गई और बह गई। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हादसे की वास्तविक वजह की जांच अभी जारी है। बारिश के दौरान बरसाती नालों में अचानक पानी बढ़ने से खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में तेज बहाव वाले रास्तों को पार करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। इस घटना ने एक बार फिर बारिश के दौरान ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी के महत्व को सामने ला दिया है।
ये भी पढें
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष की शुरुआत को लेकर क्यों है 26-27 सितंबर का असमंजस?
मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
हादसे में तीन बच्चों, दो महिलाओं और तीन पुरुषों की जान गई है। पुलिस के मुताबिक सभी मृतक ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पूरी करने और उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। प्रशासन और पुलिस की टीम हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु धार्मिक यात्रा के लिए नलखेड़ा पहुंचे थे, लेकिन वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। एक ही परिवार या समूह के आठ लोगों की मौत से घटना को लेकर इलाके में शोक का माहौल है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
कर्नाटक में सरकार-पार्टी तालमेल के लिए समिति बनाएगी कांग्रेस?
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष की शुरुआत को लेकर क्यों है 26-27 सितंबर का असमंजस?
अलीगढ़ होटल में देह व्यापार का आरोप, सात गिरफ्तार
आज राधा रानी का प्राकट्य उत्सव, जानें पूजा से लेकर भोग और मंत्र तक सबकुछ

