
20th Job Fair: देश के युवाओं के लिए आज का दिन अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें रोजगार मेले के दौरान 51 हजार से अधिक चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। देशभर में 45 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे।
सरकार के मुताबिक, रोजगार मेले के जरिए अब तक लाखों युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में नियुक्ति के अवसर मिल चुके हैं। 20वें रोजगार मेले के बाद नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं की कुल संख्या करीब 12.75 लाख तक पहुंच जाएगी।
कई केंद्रीय विभागों में मिली नौकरी
आज नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं का चयन केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में हुआ है। इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं विभाग और रक्षा मंत्रालय समेत कई अन्य विभाग शामिल हैं। रोजगार मेले का उद्देश्य चयनित युवाओं को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ उन्हें देश की सेवा और विकास में योगदान के लिए प्रेरित करना भी है।
ये भी पढें
रोजगार के नए अवसरों पर सरकार का जोर
केंद्र सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति देने के लिए रोजगार मेलों को एक महत्वपूर्ण मंच के तौर पर पेश करती रही है। सरकार का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं और वे देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
23 मई को हुआ था 19वां रोजगार मेला
इससे पहले 23 मई को 19वां रोजगार मेला आयोजित किया गया था। उस दौरान भी करीब 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। उस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत के युवा ‘विकसित भारत’ की यात्रा को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने रोजगार मेले को युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा बताया था। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि भारत दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ साझेदारी कर रहा है, जिसका उद्देश्य भारतीय युवाओं के लिए नए अवसर और रोजगार उपलब्ध कराना है।
अग्निवीरों के लिए भी रोजगार के अवसर
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयासों के तहत उत्तराखंड में अग्निवीर रोजगार सेल का गठन भी किया गया है। इससे अग्निवीरों को सैन्य सेवा के बाद रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान सैन्य धाम को राज्य की समृद्ध सैन्य विरासत का प्रतीक बनाने की बात कही थी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
19 सितंबर LPG Price: घरेलू गैस स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट
Maruti e Vitara vs Creta Electric: किसकी रेंज ज्यादा? कीमत और फीचर्स समेत जानें अंतर
पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि पहुंचे महराजगंज
Netflix पर देखें पांच खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर मोड़ पर नया ट्विस्ट


2 thoughts on “20वां रोजगार मेला आज, 51 हजार युवाओं को नौकरी”
Comments are closed.