
घर बैठे ऑनलाइन बुक कराया था होटल का कमरा
पुलिस कर रही छानबीन, हरदोई का रहने वाला था युवक
सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी
ए अहमद सौदागर
Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र स्थित जश्न होटल में गुरुवार को हरदोई निवासी 32 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव होटल के कमरा नंबर 115 में मृत पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। वह घर बैठे ऑनलाइन होटल का कमरा बुक कराया था। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक कमरे से कोई सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है।
कोटवा सड़क दुर्गा माता मंदिर परिसर में चला सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया गुरुवार को सूचना मिली कि जश्न होटल में एक युवक आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर होटल कर्मियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़वाकर गया तो वह मृत अवस्था में पड़ा था।
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर बॉलीवुड के सितारों ने की लंबी उम्र की कामना
पुलिस ने मामले की छानबीन कर उसे अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतक की पहचान हरदोई निवासी 32 वर्षीय विवेक पांडेय पुत्र राम प्रताप पांडेय के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर 2026 को घर से होटल के कमरा नंबर 115 बुक कराया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
बुलडोजर बाबा के गढ़ गोरखपुर में बिश्नोई गैंग की दस्तक?
सीकर की भूमिजा को PM मोदी का थैंक्स लेटर, भेजी थी हाथ से बनी राखी
नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई
विदेश सचिव मिसरी ने शुरू किया ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, दिलाई शपथ
योगी बोले- भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के तो PM मोदी भारत के शिल्पी
BBD में पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक को लगी गोली; दूसरा बाल-बाल बचा
आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

