Jio यूजर्स की मौज, एक साल मुफ्त में चलाइये कैनवा

Jio Canva Pro Offer : अगर आप Jio यूजर हैं और सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, वीडियो या दूसरे क्रिएटिव डिजाइन बनाने के लिए Canva का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Reliance Jio और Canva ने साझेदारी की है। इसके तहत पात्र Jio ग्राहकों को 12 महीने तक Canva Pro या Canva Pro Lite की सुविधा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक इस ऑफर की कुल वैल्यू करीब ₹4,000 तक है। यह ऑफर 16 सितंबर 2026 से उपलब्ध होगा। पात्र ग्राहक इसे MyJio ऐप के जरिए कुछ आसान स्टेप्स में एक्टिवेट कर सकेंगे।

किस Jio प्लान पर मिलेगा Canva Pro?

Canva का कौन-सा वर्जन मिलेगा, यह ग्राहक के मौजूदा Jio रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेगा। ₹399 वाले पात्र प्लान पर Canva Pro का लाभ मिलेगा। ₹349 और उससे ऊपर के चुनिंदा 2GB/day प्लान पर Canva Pro Lite उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी के अनुसार इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा। यानी पात्रता पूरी होने पर Canva की संबंधित प्रीमियम सुविधा 12 महीने के लिए मुफ्त मिलेगी।

छात्रों और कंटेंट क्रिएटर्स को होगा फायदा

Canva का इस्तेमाल आजकल सिर्फ ग्राफिक डिजाइनर ही नहीं, बल्कि छात्र, सोशल मीडिया क्रिएटर्स, फ्रीलांसर और छोटे कारोबारी भी बड़े पैमाने पर करते हैं। इस ऑफर से ऐसे यूजर्स को खास फायदा मिल सकता है। इसके जरिए मोबाइल से ही सोशल मीडिया पोस्ट, स्कूल प्रोजेक्ट, प्रेजेंटेशन, विज्ञापन सामग्री, बिजनेस पोस्टर और फेस्टिवल ग्रीटिंग जैसे डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं। Canva में हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में कंटेंट तैयार करने की सुविधा भी मौजूद है।

Canva Pro Lite में मिलेंगे ये फीचर्स

Canva Pro Lite के साथ यूजर्स को बड़ी संख्या में प्रीमियम टेम्पलेट, फोटो, वीडियो और फॉन्ट के अलावा कई उपयोगी टूल्स मिलेंगे। इसमें Background Remover, Magic Resize और 50GB क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएं शामिल हैं। वहीं, Canva Pro यूजर्स को इन फीचर्स के साथ Canva AI, Content Planner, ज्यादा AI इस्तेमाल की सीमा और 100GB क्लाउड स्टोरेज जैसी अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी।

ऐसे एक्टिवेट करें ऑफर

ऑफर शुरू होने के बाद पात्र Jio यूजर्स को अपने फोन में MyJio ऐप खोलना होगा। यहां Canva से जुड़े ऑफर पर जाकर उसे एक्टिवेट किया जा सकेगा। एक्टिवेशन पूरा होने के बाद यूजर Canva की संबंधित प्रीमियम सुविधाओं का इस्तेमाल शुरू कर सकेगा। Reliance Industries के प्रेसिडेंट किरण थॉमस के मुताबिक, इस साझेदारी का उद्देश्य AI आधारित डिजाइन और क्रिएटिविटी टूल्स को ज्यादा से ज्यादा भारतीय यूजर्स तक पहुंचाना है। इससे छात्रों, कंटेंट क्रिएटर्स और छोटे कारोबारियों को अपनी भाषा में डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मदद मिलेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

बिहार बाढ़ पीड़ितों को 579 करोड़ की राहत, 8.27 लाख परिवारों को मदद

ट्रंप पर गोली चलाने वाले क्रूक्स का चौंकाने वाला सच

आज का भारत वैश्विक चुनौतियों पर आत्मविश्वास से रख रहा रायः डॉ. जयशंकर

आगरा में पेट्रोल पंप पर भड़की आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

 

 

 

 

Spread the love

Business Health

महिलाएं सावधान! भारत में बिक रही पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम

New Delhi: भारत में पाकिस्तान से आयात पर रोक के बावजूद कुछ पाकिस्तानी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स भारतीय बाजारों में पहुंचने का मामला सामने आया है। इसे लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के कॉस्मेटिक्स डिवीजन ने पब्लिक हेल्थ अलर्ट जारी कर उपभोक्ताओं को सावधान किया है। अलर्ट में खास तौर पर ‘Goree Beauty Cream’ और […]

Spread the love
Read More
Business

शेयर बाजार में बड़ा मौका! NSE IPO का प्राइस बैंड हुआ तय

NSE IPO 2026 : शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ एक बड़ा अवसर लेकर आया है। NSE ने अपने IPO के लिए 1,700 रुपये से 1,785 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 17 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक […]

Spread the love
Read More
Business

Subway ने जबलपुर में खोला नया स्टोर, MP में बढ़ाया कारोबार का दायरा

Subway Jabalpur Store : दुनिया की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) श्रृंखलाओं में शामिल Subway ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपना पहला कंपनी-स्वामित्व वाला और कंपनी-संचालित स्टोर शुरू किया है। यह स्टोर नेपियर टाउन स्थित रसेल चौक में खोला गया है। नए स्टोर के साथ Subway India ने मध्य प्रदेश में अपनी मौजूदगी को […]

Spread the love
Read More