Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी व्रत का पारण कब करें? जानें शुभ समय, विधि और नियम

New Delhi

New Delhi: हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सप्तऋषियों की पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऋषि पंचमी का व्रत आत्मशुद्धि और प्रायश्चित से जुड़ा माना जाता है। विशेष रूप से महिलाएं इस दिन श्रद्धापूर्वक उपवास रखकर सप्तऋषियों का पूजन करती हैं। व्रत रखने के साथ ही उसका सही समय पर पारण करना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आपने भी ऋषि पंचमी 2026 का व्रत रखा है, तो आइए जानते हैं कि व्रत का पारण कब करना उचित रहेगा और पारण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

16 सितंबर को किया जा सकता है पारण

इस वर्ष ऋषि पंचमी का पर्व 15 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है। पंचमी तिथि की शुरुआत 15 सितंबर को सुबह 7:44 बजे हुई। वहीं पंचमी तिथि का समापन 16 सितंबर 2026 को सुबह 8:58 बजे होगा। जो व्रती अगले दिन पारण करने की परंपरा का पालन करते हैं, वे 16 सितंबर को पंचमी तिथि समाप्त होने के बाद व्रत खोल सकते हैं। पारण से पहले स्नान और पूजा करने के साथ सप्तऋषियों को श्रद्धापूर्वक नमन करना शुभ माना जाता है।

ये भी पढें

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: तीन युवकों की मौत

पारण से पहले करें दान

धार्मिक मान्यताओं में व्रत के बाद दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। इसलिए पारण करने से पहले अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न, फल, वस्त्र या दक्षिणा का दान किया जा सकता है। यदि किसी कारण से उसी समय दान करना संभव न हो तो दान के लिए सामग्री अलग रखी जा सकती है और सुविधानुसार बाद में दान किया जा सकता है।

कैसे करें ऋषि पंचमी व्रत का पारण?

पारण वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर में पूजा स्थल की सफाई करके सप्तऋषियों की पूजा करें। पूजा में फल, फूल, धूप और दीप अर्पित करें। ऋषि पंचमी के व्रत में खान-पान को लेकर भी विशेष मान्यता है। परंपरा के अनुसार व्रती हल से उगाए गए सामान्य अनाज जैसे गेहूं और चावल का सेवन नहीं करते। पारण के लिए समा के चावल, पसई के चावल या तिन्ही के चावल जैसे विकल्पों का प्रयोग किया जा सकता है

ये भी पढें

ड्रग्स तस्करी केस में कार्रवाई, वीरेंद्र बसोया का बेटा ऋषभ IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पारण के भोजन को सात्विक तरीके से तैयार करें। सबसे पहले भोजन का भोग सप्तऋषियों को लगाएं। इसके बाद परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर भोजन ग्रहण करें। व्रत खोलते समय पहले जल पीना और फिर निर्धारित सात्विक भोजन या फलाहार लेना उचित माना जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

ऋषि पंचमी व्रत के नियम अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में कुछ अलग हो सकते हैं। इसलिए पारण करते समय अपनी पारिवारिक परंपरा और स्थानीय मान्यताओं का भी ध्यान रखें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ड्रग्स तस्करी केस में कार्रवाई, वीरेंद्र बसोया का बेटा ऋषभ IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार

राम मंदिर और हाईकोर्ट की सुरक्षा होगी अभेद्य, Sniper की तैनाती; सांसद-विधायकों के गनर को मिलेंगे नए हथियार

2029 तक UCC लागू करने का शाह का दावा, सहयोगी दलों ने खींचे हाथ

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी व्रत का पारण कब करें? जानें शुभ समय, विधि और नियम”

Comments are closed.

Dhaka
homeslider International

बांग्लादेश में सात अवामी लीग नेताओं को मौत की सजा

Dhaka: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग के लिए मंगलवार का दिन बड़ा झटका लेकर आया। अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT-2) ने 2024 के जुलाई-अगस्त छात्र आंदोलन के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में पार्टी के सात वरिष्ठ नेताओं को मौत की सजा सुनाई है। इनमें अवामी लीग के महासचिव और […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कृष्णानगर: मजदूर रामबाबू के बाद अब एक महिला की सिर कूच कर हत्या

इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर बारा बिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार सुबह कृष्णानगर के LDA कालोनी सेक्टर बी मजदूर रामबाबू मौर्या की गला रेत कर हुई हत्या के मामले में पुलिस […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider Politics

ड्रग्स तस्करी केस में कार्रवाई, वीरेंद्र बसोया का बेटा ऋषभ IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार

New Delhi: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जांच का दायरा अब वीरेंद्र सिंह बसोया के परिवार तक पहुंच गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर वीरेंद्र बसोया के बेटे ऋषभ बसोया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट […]

Spread the love
Read More