Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया। शेरगढ़ी इलाके के एक मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, शादी समारोह में मौजूद दूल्हा और उसके साथ आए लोग वहां से फरार हो गए।
मामला सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है। मेडिकल थाना पुलिस को फोन के जरिए सूचना मिली थी कि शेरगढ़ी स्थित एक मंदिर में नाबालिग किशोरी की शादी कराई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई और पीवीसी चौकी की टीम को तत्काल मंदिर भेजा गया।
ये भी पढें
शुभमन गिल के 754 रन के आगे पाकिस्तान टीम फीकी, आंकड़ा चौंकाने वाला
पुलिस के पहुंचने तक मंदिर में शादी की रस्में चल रही थीं। वहां लड़की और लड़के के परिवार के लोगों के अलावा कई अन्य लोग भी मौजूद थे। पुलिस टीम को देखते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा अपने परिजनों के साथ मौके से निकल गया। लड़की पक्ष के कुछ लोग और अन्य मौजूद लोग भी वहां से चले गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी की रस्म रुकवा दी। उस समय मंदिर में केवल किशोरी और उसकी मां मौजूद थीं। पुलिस दोनों को चौकी लेकर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति (CWC) को दी गई।
ये भी पढें
क्या 2027 के चुनाव में अमर मणि त्रिपाठी बचा पाएंगे अपनी पुरानी साख?
इसके बाद सीडब्ल्यूसी की टीम ने किशोरी को अपने संरक्षण में लिया और उससे तथा उसकी मां से मामले को लेकर पूछताछ की। जांच में किशोरी की उम्र करीब 13 वर्ष सामने आई, जबकि जिस युवक से उसकी शादी कराई जा रही थी, उसकी उम्र 20 वर्ष बताई गई है। मामले में किशोरी के बयान को अहम माना जा रहा है।
सीडब्ल्यूसी पिछले तीन दिनों से अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शादी की व्यवस्था किसने की थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस भी फरार हुए युवक और अन्य संबंधित लोगों की पहचान तथा उनके पते की जानकारी जुटा रही है।
मेडिकल थाना प्रभारी हरिओम सिंह के मुताबिक, अभी इस मामले में पुलिस को कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। किशोरी द्वारा सीडब्ल्यूसी के सामने दिए जाने वाले बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
क्या 2027 के चुनाव में अमर मणि त्रिपाठी बचा पाएंगे अपनी पुरानी साख?
सात साल बाद मोदी-जिनपिंग मुलाकात, दुर्लभ खनिजों पर बन सकती है सहमति
BRICS समिट से पहले चिदंबरम के सवाल पर BJP ने बताया ‘नाराज फूफा’

One thought on “बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार”
Comments are closed.