कमलाबाग बड़ौली गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow : बेरोज़गारी, घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सैरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव बुधवार को कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घरवालों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर मामले की छानबीन की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सैरपुर थाना क्षेत्र के कमलाबाग बढ़ौली व तरहिया गांव निवासी 22 वर्षीय अजीत यादव पुत्र स्व भागीरथ अपने कमरे में लगे छत के पंखे के कुंडे से कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक अजीत यादव अपनी मां और बहन के साथ रहता था और एक निजी नौकरी करता था। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की गई, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
जादवपुर में शुभेंदु अधिकारी ने दी बड़ी चेतावनी
वनतारा का बड़ा कदम, लाओस में बीमार हाथियों के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट
गाजीपुर में 10 से 25 सितंबर तक मुफ्त राशन, 18 रुपये किलो मिलेगी चीनी
JIO ने पाट दी सात समंदर की दूरी, अब सीधे विदेशों से ले दे सकेंगे पैसा
काफी दिनों से पति-पत्नी में चल रहे विवाद को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाया
विदेश राज्य मंत्री का सऊदी दौराः श्रम सहयोग बढ़ाने, प्रवासी कल्याण पर जोर

2 thoughts on “सैरपुर: अपनों से रूठे युवक ने लगाई फांसी, जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी”
Comments are closed.