महराजगंज में कांग्रेस पार्टी का वृहद संवाद सम्मेलन आयोजित

राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त जी का महराजगंज की धरती पर स्वागत

उच्च शिक्षा से महरूम हैं महराजगंज जनपद – विधायक वीरेंद्र चौधरी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला मुख्यालय के एक अतिथि गृह में जिला कार्य कारिणी/ नेता गण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता साथियों का एक वृहद संवाद सम्मेलन जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त जी ने प्रतिभाग किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जब महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है नौजवान सड़क पर आंदोलन कर रहा है किसान अपने फसल की उपज का मूल्य नहीं प्राप्त कर पा रहा है गरीब व्यक्ति के घर पर महंगाई के कारण चूल्हा नहीं जल रहा है ऐसी स्थिति में आज उत्तर प्रदेश का आमजन कांग्रेस की तरफ देख रहा है और कार्यकर्ताओं के दम पर आने वाले चार महीने में हर बूथ तक मेहनत करके कांग्रेस को एक नया स्वरूप देना है जिसके दम पर 2027 में 34 साल बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने बनाई जा सके।

संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मैं आज महराजगंज की धरती पर राष्ट्रीय सचिव का स्वागत कर रही हूं और कार्यकर्ताओं को अवगत कराना चाहती हूं की राष्ट्रीय सचिव इसके पहले कर्नाटक के प्रभारी थे जहां इन्होंने गांव, गली में कार्यकर्ताओं के साथ संघर्ष करके कांग्रेस की सरकार बनाई और आज हिंदुस्तान में कर्नाटक की सरकार की लोग सराहना कर रहे हैं हम अपने प्रभारी का महराजगंज जनपद के प्रत्येक कार्यकर्ता की तरफ से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करते हैं।

ये भी पढें

संसदीय समिति बैठकः विदेश मंत्री का पश्चिम एशिया से रिश्ते मजबूत करने पर जोर

वृहद संवाद समारोह को संबोधित करते हुए फरेंदा के लोकप्रिय विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि आज हमारा जनपद पूरी तरह से उच्च शिक्षा से महरूम है जहां अगल-बगल के जिलों में विश्वविद्यालय की स्थापना हो गई वहीं महराजगंज में आज तक कोई भी सरकारी या निजी विश्वविद्यालय स्थापित नहीं हो पाया है साथ ही साथ कोई सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं होने के कारण एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज जो सत्ता के संरक्षण में चलता है उसमें लोगों का शोषण हो रहा है। कांग्रेस गठबंधन की

सरकार जब उत्तर प्रदेश में आएगी तब शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों पर विशेष ध्यान देकर महराजगंज में क्रांति लाने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, शरद कुमार सिंह बबलू, अवनीश पाल, शरदेंदु पांडे, सदा मोहन उपाध्याय, राजू गुप्ता, कपिल देव शुक्ला, विनोद कुमार सिंह, विनीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुरेश सहानी, गोपाल शाही,अनवर खान, जग्गू प्रसाद, डॉक्टर रामनारायण चौरसिया, पूर्णमासी यादव, चंद्रजीत भारती, इंजीनियर शिवपूजन, राजन शुक्ला, नूर आलम, बख्शीश अली,अंबरीश शाही, चंदन तिवारी, हृदय नारायण पांडे, प्रभाकर द्विवेदी, अफजल अब्बासी, नेहाल इराकी, देव यादव, रामरतन प्रजापति, राजाराम प्रधान, यंत्री प्रसाद मौर्य, विधि नारायण वर्मा, तेज बहादुर पांडे, प्रमोद पांडे, डॉक्टर अकील अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष गण शंकर वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, आनंद कनौजिया, युनुस अंसारी, हरीराम मौर्य, जनार्दन गुप्ता, नागेंद्र सिंह, अमरजीत निषाद, हनुमान प्रसाद कनौजिया, अमर मणि पासवान, जहीर खान, अब्दुल गनी, संतोष मोदनवाल, घनश्याम मिश्रा, घनश्याम गुप्ता, गोलू मिश्रा, विद्या दुबे, जमील अहमद, बबलू शर्मा, सहित सैंकड़ों की संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्री अभिषेक दत्त जी का जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। अंत में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं का भी हौसला बढ़ाया और आगे संघर्ष का निमंत्रण दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

विदेश राज्य मंत्री का सऊदी दौराः श्रम सहयोग बढ़ाने, प्रवासी कल्याण पर जोर

संसदीय समिति बैठकः विदेश मंत्री का पश्चिम एशिया से रिश्ते मजबूत करने पर जोर

आदिवासी बच्ची का कमाल, शिक्षा के बूते बचाया पूरा गांव

सत्य निकेतन में खतरनाक बिल्डिंग कल गिराई जाएगी, CM रेखा गुप्ता का ऐलान

कॉपर बना नया ‘किंग’, सोना-चांदी के बाद अब तांबे की कीमतों में तूफानी तेजी

 

 

Crime News Uttar Pradesh

उरई: पुलिस पर हमले के मामले में पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा, 26,500 रुपये जुर्माना

मेडिकल स्टोर संचालक के अपहरण मामले में भी चल रही थी सजा कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर सुनाया फैसला देवेंद्र मिश्र Attack on Orai police: पुलिस टीम पर हमला करने के करीब 13 साल पुराने मामले में अदालत ने पांच दोषियों को 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

सत्य निकेतन में खतरनाक बिल्डिंग कल गिराई जाएगी, CM रेखा गुप्ता का ऐलान

New Delhi: दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के बाद प्रशासन ने आसपास की असुरक्षित इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि हादसे वाली इमारत के ठीक बगल में मौजूद एक और खतरनाक भवन को कल गिराया जाएगा। इस इमारत को पहले ही […]

Read More
Education Uttar Pradesh

पारिजात के संकल्प से बाराबंकी की बेटियां होंगी शिक्षित

साक्षरता से उच्च शिक्षा तक पहुंचीं बेटियां Barabanki Girls’ Education: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर बालिका शिक्षा के लिए किए गए इन प्रयासों की चर्चा आज भी प्रासंगिक है। फतेहपुर के दौलतपुर गांव निवासी राम नरेश रावत को वर्ष 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हाथों राष्ट्रीय युवा पुरस्कार मिला था। उनका निधन […]

Read More