बहुपक्षीय मंच, कूटनीतिक बिसातः बिश्केक में बुना गया रणनीतिक संबंधों का ताना-बाना

Bishkek

शाश्वत तिवारी

Bishkek: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 25वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित 26वें शिखर सम्मेलन ने यूरेशियाई क्षेत्र में भारत की बदलती और मजबूत होती कूटनीतिक हैसियत की एक नई इबारत लिख दी है। यह आयोजन केवल एक बहुपक्षीय बैठक भर नहीं था, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव और उसकी कूटनीतिक परिपक्वता का एक शानदार प्रदर्शन था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिज गणराज्य की राजधानी बिश्केक में आयोजित इस सम्मेलन में भारत का नेतृत्व किया।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस यात्रा पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी रहे, जिन्होंने विभिन्न देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और इस वैश्विक मंच का भारत के पक्ष में शानदार कूटनीतिक उपयोग किया। इस वैश्विक मंच पर भारत का रुख अत्यंत मुखर और नीतिगत रहा, जिसके दूरगामी व बेहद सकारात्मक आउटकम (परिणाम) निकलकर सामने आए।
भारत ने इस मंच का उपयोग न केवल अपनी सुरक्षा चिंताओं को उठाने के लिए किया, बल्कि सदस्य देशों के साथ दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी का खाका भी खींचा।

ये भी पढें

‘मिर्जापुर: द मूवी’ मचाएगी धमाल? टॉप A-रेटेड में पा सकती है जगह

भारत के लिए इस सम्मेलन की सबसे बड़ी रणनीतिक सफलताओं में से एक रही, ‘एससीओ सभ्यता संवाद मंच’ के पहले संस्करण की मेज़बानी मिलना। इस ऐतिहासिक पहल के जरिए भारत अब मध्य एशिया के देशों के साथ सदियों पुराने सांस्कृतिक और व्यापारिक रिश्तों को आधुनिक रूप में पुनर्जीवित करने का नेतृत्व करेगा।

WhatsApp Image 2026 09 02 at 4.58.11 PM

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा प्रधानमंत्री ने भारत का यह रुख दोहराया कि बातचीत और कूटनीति ही विवादों को सुलझाने का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की ज़रूरत पर ज़ोर दिया और इस बात पर भी बल दिया कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में कोई दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कनेक्टिविटी, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, स्टार्टअप और युवाओं की भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने पहले एससीओ सिविलाइज़ेशन डायलॉग फ़ोरम की मेज़बानी करने के लिए भारत की तैयारी की भी घोषणा की।

ये भी पढें

राम मंदिर को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मिली कमान

सम्मेलन के अंत में जारी ‘बिश्केक घोषणापत्र’ में भारत के उन प्रस्तावों को प्रमुखता से स्थान मिला, जो लंबे समय से वैश्विक मंचों पर भारत की प्राथमिकता रहे हैं। इसमें जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संरक्षण, और परमाणु सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर चार महत्वपूर्ण एमओयू पर मुहर लगी, जिससे यूरेशियाई देशों के बीच सहयोग का एक नया ढांचा तैयार हुआ है।

वहीं दूसरी ओर डॉ. जयशंकर ने भारत की ‘बैकचैनल डिप्लोमेसी’ का नेतृत्व करते हुए मध्य एशियाई देशों, रूस, चीन और ईरान के विदेश मंत्रियों व शीर्ष नेताओं के साथ अलग से बैठकें करके व्यापार, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और समुद्री सुरक्षा पर गंभीर चर्चा की। विशेष रूप से ईरान के नेतृत्व के साथ हुई बातचीत में चाबहार बंदरगाह के विस्तार और भारतीय नाविकों के हितों की रक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कूटनीतिक सहमति बनाने में बड़ी सफलता मिली। विदेश मंत्री की इन मुलाकातों ने विभिन्न देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय मतभेदों को कम करने और सहयोग के नए सेतु बनाने का काम किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘मिर्जापुर: द मूवी’ मचाएगी धमाल? टॉप A-रेटेड में पा सकती है जगह

राम मंदिर को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मिली कमान

कबाड़ में न डालें पुराने लैपटॉप-डेस्कटॉप, आएगी नई जान

 

 

 

 

Spread the love

New York
International

यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मध्य पूर्व की संवेदनशील स्थिति पर आयोजित खुली बहस के दौरान भारत ने अपना कड़ा और स्पष्ट राष्ट्रीय बयान प्रस्तुत किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने क्षेत्र में जारी तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया […]

Spread the love
Read More
Baku
International

CICA समिटः भारत ने क्षेत्रीय संप्रभुता, अखंडता के सम्मान पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी Baku:  विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अज़रबैजान के बाकू में आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेज़र्स इन एशिया’ (CICA) के 7वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सम्मेलन में सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और एशिया में शांति को बढ़ावा देने […]

Spread the love
Read More
Crime News International

बेटी से मिलाने के बहाने पत्नी की हत्या, अमेरिका में पति गिरफ्तार

Chicago: अमेरिका के शिकागो में भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर अपनी अलग रह रही पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी अंकुर पटेल को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी के दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ते में होने और दोबारा साथ रहने से इनकार करने के बाद आरोपी ने […]

Spread the love
Read More