शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या करने वाले दो इनामी शूटर मुठभेड़ में ढेर

Lucknow

मुठभेड़ में 50-50 हजार के इनामी बदमाश दबोचे, SWAT के दो जवान गोली लगने से घायल

दो पिस्टल और 19 कारतूस बरामद

बाइक-मोबाइल समेत पाँच हजार रुपये की नकदी भी मिली

मोहित पर 14 और सुमित के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हैं

कैराना रोड इंडियन गैस गोदाम के पास हुई मुठभेड़ का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे पचास-पचास हजार के इनामी शूटर मोहित व सुमित सोमवार तड़के पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गए। पुलिस अधीक्षक शामली ने बताया कि मोहित व सुमित हरियाणा राज्य के सोनीपत सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। दो कुख्यात बदमाश सत्यम और आर्यन अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

पुलिस को मौके से दो पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस, एक मोटरसाइकिल व पांच हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक शामली के मुताबिक सूचना मिली थी कि सोमवार सुबह तड़के मोहित अपने साथी सुमित के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में शामली इलाके में मंडरा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस STF टीम के सहयोग से सोनीपत हरियाणा रोड सहित आसपास घेरेबंदी की। पुलिस ने सोमवार सुबह करीब चार बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह रफ्तार बढ़ाते हुए सोनीपत हरियाणा की ओर भागने लगे।

ये भी पढें

मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

टीम पीछा करते हुए दोनों को पकड़ने की कोशिश की तो बेखौफ बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से दो पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल हरविंदर व प्रदीप घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की, जिसमें कुख्यात बदमाश मोहित व सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल, दस जिंदा कारतूस, नौ खोखा कारतूस 32 बोर, एक पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, एक बैग व पांच हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक शामली के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए दोनों कुख्यात बदमाशों की पहचान मकान नंबर 183 बईयापुर खुर्द थाना सदर जनपद सोनीपत हरियाणा निवासी 22 वर्षीय मोहित पुत्र स्व महेश व फ्लैट नंबर 1420 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी जी ब्लाक केडी आई कुंडली सोनीपत हरियाणा निवासी 24 वर्षीय सुमित पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है।

,,, सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में नामजद थे दोनों कुख्यात,,

बताते चलें कि बीते 22 अगस्त 2026 की शाम बेखौफ बदमाशों ने 32 वर्षीय सिंगर अंकित बालियान को उस समय गोलियों से भून कर छ्लनी किया था जब वह शामली स्थित जिम करके घर के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि बेखौफ बदमाशों ने घेरकर 18 राउंड गोलियां चलाई थी। अंकित मूल रूप से शामली जिले के बंती खेड़ा गांव के रहने वाले थे। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के मुताबिक मुठभेड़ में ढेर हुए दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी थे। उन्होंने बताया कि शातिर मोहित के खिलाफ कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि सुमित के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह के दो बदमाश सत्यम और आर्यन अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि फरार बदमाशों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नेपाल में बाढ़ का कहर जारी, 900 पार हुआ मौत का आंकड़ा; हजारों की तलाश जारी

फरेंदा कार्यकर्ता सम्मेलन ने पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी ने भरी हुंकार

IAS दिव्या मित्तल ने क्यों दिया इस्तीफा? आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं कि छोड़नी पड़ी प्रतिष्ठित सेवा

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या करने वाले दो इनामी शूटर मुठभेड़ में ढेर”

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मानकनगर: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका

दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशका, पड़ताल में जुटी पुलिस, शव की पहचान नहीं हो सकी ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मानकनगर थाना क्षेत्र में एक करीब तीस वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव सोमवार सुबह DRM पुलिया के पास सड़क किनारे पड़ा […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

भाई की गुहार पर CM योगी का तुरंत एक्शन, लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ बहन का इलाज

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में सोमवार को उनकी संवेदनशीलता और मानवीय पहल का एक और उदाहरण देखने को मिला। अयोध्या से आए एक भाई ने अपनी गंभीर रूप से बीमार बहन के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से मदद की अपील की। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

बेकाबू अपराध: महिगवां में चाकू से गोदकर युवक को मार डाला

घर से कुछ दूरी पर एक निर्माणाधीन मकान के पास हुई घटना का मामला परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ए अहमद सौदागर Lucknow: महिगवां थाना क्षेत्र में रविवार देर रात करीब पौने दो बजे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का खून से लथपथ शव […]

Spread the love
Read More