
Delhi Shahbad Dairy Case : दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके के प्रहलादपुर बांगर गांव में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर के बाथरूम से बरामद हुआ। घटना की सूचना 29 अगस्त को पुलिस को मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान सबीला खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब दो साल पहले मोहम्मद लालबाबू से हुई थी और दोनों प्रहलादपुर बांगर में रह रहे थे। महिला के भाई मोहम्मद गुलाब के घर पहुंचने पर बाथरूम में सबीला का शव मिला।
पति और बच्चा घर से गायब
पुलिस के मुताबिक, शव मिलने के समय महिला का पति और उनका छोटा बच्चा घर पर मौजूद नहीं थे। घटना के बाद से दोनों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब पति की तलाश कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस मामले की जांच अलग-अलग एंगल से कर रही है और संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता मृतका के पति का पता लगाना और घटना की पूरी कड़ी को जोड़ना है। मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ ही मौत की वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
रजत दलाल ने थार से हटाई कार, 45 मिनट तक किया था इंतजार
ICC ने श्रीलंका से छीनी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, अब दूसरे देश में होगा टूर्नामेंट
बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये पांच चीजें
बेंगलुरु ISIS साजिश मामले में बड़ा फैसला, सैयद फसिउर रहमान को सात साल की कठोर सजा


One thought on “दिल्ली में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति की तलाश जारी”
Comments are closed.