
ICC रैंकिंग में चमके मानव सुतार
Manav Suthar ICC Ranking : ICC ने बुधवार, 26 अगस्त को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारत के युवा स्पिन गेंदबाज मानव सुतार ने शानदार छलांग लगाई है। अपने शुरुआती टेस्ट मैचों में दमदार प्रदर्शन का सुतार को रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। वह 28 पायदान की छलांग लगाकर 48वें नंबर पर पहुंच गए हैं और भारत के टॉप-5 टेस्ट गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं।
डेब्यू टेस्ट में ही मचाया था धमाल
मानव सुतार ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल सात विकेट चटकाए थे। पहली पारी में सुतार ने छह विकेट और दूसरी पारी में एक विकेट लिया था। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
ये भी पढें
श्रीलंका के खिलाफ भी बरपाया कहर
अफगानिस्तान के बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी मानव सुतार का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 10 विकेट हासिल किए। पहली पारी में चार और दूसरी पारी में छह विकेट लेकर उन्होंने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद सिंहला स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी सुतार ने तीन विकेट अपने नाम किए। लगातार शानदार प्रदर्शन का सीधा फायदा उन्हें ICC रैंकिंग में मिला है।
भारत के टॉप-5 गेंदबाजों में शामिल
ताजा ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में मानव सुतार 28 स्थान ऊपर चढ़कर 48वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वह अब भारत के टॉप-5 गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे ऊपर हैं। बुमराह 862 रेटिंग पॉइंट के साथ ओवरऑल रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बन गए हैं। भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज 4 स्थान फिसलकर 18वें और रवींद्र जडेजा 3 स्थान नीचे खिसककर 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं कुलदीप यादव 12 स्थान की गिरावट के साथ 26वें नंबर पर हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
मोहन भागवत के न्यूयॉर्क कार्यक्रम पर विवाद, मेयर ममदानी के विरोध पर मैरी मिलबेन का पलटवार
महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा, CM योगी ने दिया स्मार्ट कार्ड
राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, SC जज ने CJI को लिखे पत्र
Toxic Review: यश का खतरनाक अवतार, प्यार और गैंगस्टर की कहानी में कितना दम?
पाकिस्तान के अस्पताल में दर्दनाक हादसा, 15 नवजातों की मौत


One thought on “मानव सुतार ने मचाया धमाल, ICC टेस्ट रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग”
Comments are closed.