लोनी में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 25 अवैध फैक्ट्रियां सील; बिजली कनेक्शन भी काटे गए

Ghaziabad

Ghaziabad: दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। गाजियाबाद के लोनी इलाके में मंगलवार को प्रशासन और विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 अवैध फैक्ट्रियों को सील कर दिया। इन इकाइयों में धातु गलाने का काम किए जाने की बात सामने आई है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए। अवैध औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक लगते ही कई संचालकों के मौके से चले जाने की भी जानकारी सामने आई है।

सात टीमों ने अलग-अलग इलाकों में की छापेमारी

बताया गया कि अवैध फैक्ट्रियों को लेकर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न विभागों को शामिल करते हुए संयुक्त टीमें गठित की गईं। लोनी के SDM दीपक सिंघनवाल के अनुसार, कार्रवाई के लिए कुल सात टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में प्रशासन, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विद्युत निगम, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

ये भी पढें

असम से बंगाल के रास्ते बिहार में कोयला तस्करी का हो रहा बड़ा खेल

संयुक्त टीमों ने बेहटा हाजीपुर, सेवाधाम, अमित विहार, प्रेमनगर, कृष्णा नगर, अंकित विहार और टीला शहबाजपुर समेत कई इलाकों में एक साथ जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान धातु गलाने वाली 25 इकाइयां नियमों के विपरीत संचालित मिलीं। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर ही फैक्ट्रियों को सील कर दिया।

पहले भी सैकड़ों इकाइयों पर हो चुकी है कार्रवाई

लोनी में प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों को लेकर प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई पहले भी होती रही है। वर्ष 2025 की IQ एयर रिपोर्ट में लोनी को दुनिया के सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में शामिल किए जाने के बाद इस क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर निगरानी और सख्त की गई।

 

b61528df 12ec 4f8e a72a 4e6241d615c6 1787668028752
लोनी में फैक्ट्रियों पर सख्ती

बताया गया है कि इस साल अब तक लोनी क्षेत्र में करीब 550 फैक्ट्रियों को बंद कराया जा चुका है। इनमें रंगाई और धातु गलाने जैसी गतिविधियों से जुड़ी इकाइयां शामिल हैं। हालांकि, कार्रवाई के बाद कुछ फैक्ट्रियों के दोबारा बिजली कनेक्शन जोड़कर संचालन शुरू करने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इन शिकायतों के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विद्युत निगम को भी पत्र भेजा था।

ये भी पढें

जब बेटियां साथ खड़ी हुईं तो मुश्किलों ने भी घुटने टेक दिए

SDM लोनी ने स्पष्ट किया कि हाल में सील की गई 25 फैक्ट्रियों को दोबारा बिजली कनेक्शन नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन कर कनेक्शन दोबारा जोड़ा गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हैमर फैक्ट्री को भी नोटिस

प्रदूषण से जुड़ा एक अन्य मामला बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में सामने आया है। RTO कार्यालय के पास संचालित एक हैमर फैक्ट्री को ध्वनि प्रदूषण की शिकायत के बाद नोटिस जारी किया गया है। शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने 16 जून 2026 को फैक्ट्री का निरीक्षण किया। जांच के दौरान RTO कार्यालय परिसर में ध्वनि का स्तर 82 डेसिबल दर्ज किया गया, जबकि निर्धारित सीमा 75 डेसिबल बताई गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या? 27 या 28 अगस्त, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

जब बेटियां साथ खड़ी हुईं तो मुश्किलों ने भी घुटने टेक दिए

चीनी की कीमतों में उछाल, 64 रुपये किलो हुआ खुदरा भाव; सरकार ने कसी नकेल

 

 

 

 

Spread the love

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा, CM योगी ने दिया स्मार्ट कार्ड

Lucknow: रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ी घोषणा को जमीन पर उतार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृशक्ति मुफ्त बस यात्रा योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से महिलाओं को स्मार्ट कार्ड सौंपे और […]

Spread the love
Read More
Moradabad
Health Uttar Pradesh

यूपी के मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू का पहला मामला

Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। शहर की आशियाना कॉलोनी में रहने वाले 42 वर्षीय डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया गया कि डॉक्टर को कुछ दिन पहले तेज बुखार, जुकाम और कमजोरी की शिकायत हुई थी। […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

जब बेटियां साथ खड़ी हुईं तो मुश्किलों ने भी घुटने टेक दिए

साल 2017 में अमन मणि की जीत ने यह साबित कर दिया उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: 2017 में समाजवादी पार्टी से टिकट कटने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महराजगंज जिले की नौतनवां सीट से मैदान में उतरे अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी भारी बहुमत से चुनाव जीत गए थे। अपनी […]

Spread the love
Read More