योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं यूपी रोडवेज की बसों में करेंगी निशुल्क यात्रा,
88 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ, हर महीने 22.55 करोड़ का अतिरिक्त व्यय आएगा सरकार पर
परिवहन निगम की ओर से महिलाओं की सुविधा के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे विशेष स्मार्ट कार्ड

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में 24 प्रस्तावों पर सरकार की मुहार लगी । बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के सबसे महत्यपूर्ण प्रस्ताव लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को भी मंजूरी मिला गयी। इसके साथ ही सुल्तानपुर में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर्स (IMLC) की स्थापना के लिए अवस्थापना विकास के निर्माण कार्यों व गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तारित करने के जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।

योगी सरकार के इस फैसले का लाभ बड़ी संख्या में महिला यात्रियों को मिलेगा। एक अनुमान के मुताबिक प्रतिदिन करीब 88,438 महिला यात्रियों द्वारा इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। इससे महिलाओं को प्रतिदिन आने-जाने के खर्च में राहत मिलेगी। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक उम्र की उन महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन अधिक सुलभ होगा, जिन्हें नियमित रूप से विभिन्न कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ती है। इस योजना के तहत निशुल्क यात्रा सुविधा को व्यवस्थित तरीके से लागू करने के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। स्मार्ट कार्ड के माध्यम से पात्र महिला यात्रियों की पहचान और निशुल्क यात्रा की व्यवस्था को सुगम बनाया जा सकेगा। इस सुविधा के तहत सरकार पर हर महीने 22.55 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा। योगी सरकार ने इस फैसले के जरिए महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता के रूप में दर्शाया है। ‘सशक्त नारी’ के संकल्प को अब परिवहन सेवाओं से भी जोड़ दिया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

गुस्से में पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, हत्या के बाद पति हुआ फरार

ANTF यूनिट लखनऊ को मिली बड़ी कामयाबी: पैंतालीस लाख का अवैध गांजा बरामद \

योगी की 60+ महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सौगात, 23 और फैसले भी

कनाडा का पलटवार कितना भारी पड़ेगा? ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ जवाबी रणनीति तैयार

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया का दबदबा, श्रीलंका के गिरे सात विकेट

कनाडा का पलटवार कितना भारी पड़ेगा? ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ जवाबी रणनीति तैयार

 

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर ए अहमद सौदागर Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

दशहरा-दीपावली और छठ पर्व पर भारत-नेपाल सीमा अलर्ट, यात्रियों की सघन जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोनौली सीमा से आने-जाने वाले यात्रियों की जांच तेज कर दी गई है। SSB और पुलिस के जवान सीमा पर मुस्तैद हैं और जांच के बाद ही यात्रियों को आवागमन की अनुमति दी जा […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चौक: नाले में गिरा युवक बची जान, अस्पताल में भर्ती

हेरिटेज अस्पताल के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : ठाकुरगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में बीते साल नाले में गिरकर सुरेश लोधी की जान चली गई थी। इसके बाद भी जारी नगर निगम की लापरवाही से शहर में कई जगह खुले नाले हादसों का सबब बन रहे हैं। शनिवार को चौक […]

Spread the love
Read More