स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Prayagraj:  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के टैगोर पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की एक मुस्लिम छात्रा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने स्कूल की निर्धारित यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम का अनिवार्य धार्मिक हिस्सा साबित नहीं हुआ है। साथ ही, स्कूल को अपनी निर्धारित यूनिफॉर्म और ड्रेस कोड लागू करने का अधिकार है।

न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता की ओर से ऐसा कोई ठोस धार्मिक या कानूनी साक्ष्य पेश नहीं किया गया, जिससे यह साबित हो सके कि हिजाब पहनना इस्लाम में अनिवार्य धार्मिक प्रथा है। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल किसी धार्मिक प्रथा का दावा करने के आधार पर धार्मिक स्वतंत्रता के तहत राहत नहीं दी जा सकती।

कक्षा छह से हिजाब पहनने के तर्क पर भी राहत नहीं

छात्रा की ओर से अदालत में तर्क दिया गया कि वह कक्षा छह से 10 तक स्कूल में हिजाब पहनकर आती रही और उस दौरान स्कूल की ओर से कोई आपत्ति नहीं की गई। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि किसी संस्थान की ओर से पहले दी गई अनुमति या सहमति अपने आप में स्थायी कानूनी अधिकार पैदा नहीं करती। स्कूल बाद में अपनी ड्रेस नीति को लागू कर सकता है।

ये भी पढें

15% तक चीनी के दाम में गिरावट, अभी और सस्ती हो सकती है चीनी!

यूनिफॉर्म कोड लागू करना स्कूल का अधिकार

हाईकोर्ट ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में यूनिफॉर्म का उद्देश्य छात्रों के बीच एकरूपता, अनुशासन और संस्थान की पहचान बनाए रखना है। यदि ड्रेस कोड सभी छात्रों पर समान रूप से लागू होता है और किसी विशेष छात्र या समुदाय के साथ भेदभाव नहीं करता, तो व्यक्तिगत पसंद के आधार पर उसमें बदलाव की मांग नहीं की जा सकती। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूल प्रबंधन को अपने नियम और ड्रेस कोड लागू करने का अधिकार है। पहले किसी छात्र को मिली छूट के आधार पर हमेशा के लिए उसी व्यवस्था को जारी रखने का दावा नहीं किया जा सकता।

कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले का भी दिया हवाला

अपने फैसले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के पूर्व निर्णय का भी उल्लेख किया। पीठ ने कहा कि इस मुद्दे पर पहले दिए गए न्यायिक फैसलों से अलग राय अपनाने का कोई पर्याप्त आधार उसके सामने नहीं है। इन सभी तथ्यों और कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज कर दी और टैगोर पब्लिक स्कूल के निर्धारित यूनिफॉर्म कोड को लागू करने की अनुमति बरकरार रखी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

15% तक चीनी के दाम में गिरावट, अभी और सस्ती हो सकती है चीनी!

जब 67 रन पर सिमटी टीम ने 359 का लक्ष्य चेज किया! बेन स्टोक्स की वो ऐतिहासिक पारी

दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट! नोएडा-गुरुग्राम समेत कई इलाकों में बढ़ी परेशानी

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा दांव जहाजों से लेगा टोल डॉलर को भी चुनौती

कन्नौज में सोना बरामदगी के मामले में ठूठीबारी कस्बे में कस्टम, पुलिस व एसएसबी की छापेमारी

 

Spread the love

One thought on “स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

तीन हत्याओं से दहला कृष्णानगर: नशे में हुआ विवाद… युवक की सिर कूच कर हत्या

भोला खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित कनौसी की घटना, साथी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार, खोज में पुलिस की चार टीमें रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow: कृष्णानगर क्षेत्र में तीन हत्या कर हत्यारों ने पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती दे डाली। भोला खेड़ा पुलिस चौकी से कुछ […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगी एक अतिरिक्त साड़ी

अब 3 साल में एक की जगह हर साल मिलेगी अतिरिक्त साड़ी प्रदेश के 3.80 लाख से अधिक कर्मियों को होगा लाभ, 19.02 करोड़ रुपये खर्च करेगी योगी सरकार Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। प्रदेश में कार्यरत […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

योगी कैबिनेट का फैसला: 18 शहरों में चलेंगी 1,725 AC इलेक्ट्रिक बसें

GCC मॉडल पर होगा संचालन, 12 साल की होगी अनुबंध अवधि 12 मीटर की बस पर 40 लाख और नौ मीटर की बस पर 35 लाख रुपये का अनुदान आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत 18 शहरों को मिलेगा लाभ लखनऊ और कानपुर को मिलेंगी 300-300 बसें, वाराणसी में 250 और गोरखपुर में चलेंगी 150 इलेक्ट्रिक […]

Spread the love
Read More