up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

आञ्जनेय की जगह संगीता बनी मुरादाबाद की मंडलायुक्त

जल निगम के एचडी रविंद्र कुमार से सारे प्रभार छीने गए, अब मुक्त रूप से होंगे सेवानिवृत्ति

Lucknow : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को मौजूदा पद से हटाकर दूसरे विभागों में भेजा गया है। सपा के जमाने में उत्तर प्रदेश आए 2005 बैच के आईएएस ऑफिसर अंजनिया कुमार सिंह की जगह पर सरकार ने 2009 बैच की प्रमोट अफसर संगीता सिंह को मुरादाबाद का मंडल आयुक्त नियुक्त किया है। यानी अब तय हो गया कि उत्तर प्रदेश से अंजनैया कुमार सिंह का जाना तय है। वहीं बरसों से बतौर ग्राम विकास आयुक्त जम गौरी शंकर प्रदेश को सरकार ने महानिदेशक आयुष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

तबादला सूची में श्रीमती संगीता सिंह को मंडलायुक्त, मुरादाबाद बनाया गया है। वहीं श्री ओम प्रकाश आर्य, सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज को मंडलायुक्त, अलीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। गौरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। उनके स्थान पर श्रीमती चैत्रा वी. को सदस्य (प्रशासनिक), राजस्व परिषद, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमोद कुमार उपाध्याय को आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है। वहीं रविन्द्र कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) एवं राज्य मिशन निदेशक, अमृत के पद से अवमुक्त किया गया है। 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत हो रहे रविंद्र कुमार की जगह मासूम अली सरवर को नया एचडी बनाया गया है।

मासूम अली सरवर को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) एवं राज्य मिशन निदेशक, अमृत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही उन्हें सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या के पद से अवमुक्त किया गया है।

डा. राज शेखर को सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है। योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कुमार प्रशान्त को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता बनाया गया है। गंगाराम श्रीनिवासुलु को सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूची में अमृत पाल कौर को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड बनाया गया है। वहीं नवनीत सेहरा को संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद से अवमुक्त किया गया है।

देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग तथा विवेक श्रीवास्तव को विशेष सचिव, पशुधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अमृत त्रिपाठी को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज बनाया गया है।

वहीं ओम प्रकाश राय को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में कुल 17 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

जुनवानी में भगवान राम ने की थी हरि-ओम की प्राण स्थापना

बस्तर का एक मात्र दुर्लभ धारालिंग दंतेवाड़ा में

कब होगी निलंबित जेल अधीक्षकों की बहाली!

Delhi : NCR में बारिश ने बढ़ाई ठंडक, जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें

गुडंबा: ई-रिक्शा में सवारी बनकर चेन लूटने वाली महिला गिरफ्तार, नाबालिग को पुलिस ने संरक्षण में लिया

रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों और बहनों को फ्री बस यात्रा की सौगात

 

Spread the love

One thought on “up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले”

Comments are closed.

Entertainment homeslider Uttar Pradesh

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद गई जान Mumbai : भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को गोवा स्थित उनके आवास पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें गंभीर कार्डियक […]

Spread the love
Read More
supreme court 1772093145
Delhi Uttar Pradesh

सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले DGP नियुक्ति पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई

झारखंड DGP नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, केंद्र ने दायर की अवमानना याचिका New Delhi :  झारखंड में पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। केंद्र सरकार की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सर्वोच्च अदालत में आज, 8 अक्टूबर को अहम सुनवाई […]

Spread the love
Read More
Delhi Politics Uttar Pradesh

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज, आज देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी Digital Desk, New Delhi :  मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। कांग्रेस ने आज देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया […]

Spread the love
Read More