हजरतगंज: खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

Lucknow

धुआं का गुब्बार और लपटें देख अफरा-तफरी मच गई

ए अहमद सौदागर

Lucknow: हाईसिक्योरिटी जोन माने जाने वाले हजरतगंज क्षेत्र स्थित खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय भवन में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग से धुएं का गुब्बार और लपटें उठती देख आसपास से गुजर रहे लोगों के अलावा परिसर में मौजूद लोगों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वारदात किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।

ये भी पढें

BJP की नई टीम में बड़ा बदलाव, दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख; अमित मालवीय के पास IT की जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की गाड़ियां जब घटनास्थल पर पहुंचीं, तब तक पूरी बिल्डिंग में घना धुआं भर चुका था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल और हजरतगंज के अग्निशमन अधिकारी राम कुमार रावत के नेतृत्व में टीमों ने मोर्चा संभाला।

दमकलकर्मियों ने एक तरफ तेजी के साथ हौज लाइन बिछाकर आग बुझाने के लिए पानी की बौछारें शुरू कीं। दूसरी तरफ वेंटिलेशन बनाकर भवन के अंदर फंसे धुएं को बाहर निकालने का काम तेज किया गया। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाते देख तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आगरा रोड पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से दारोगा समेत तीन की मौत

द सिटी स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Spread the love

One thought on “हजरतगंज: खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

अखिलेश के खिलाफ मंत्रियों ने खोला मोर्चा, चौधरी भूपेंद्र सिंह और राजभर ने गिनाए पुराने कारनामे*

अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे: चौधरी भूपेंद्र सिंह सपा राज में पत्रकार को जिंदा जलाया गया था, अखिलेश पर चौधरी भूपेंद्र का तीखा प्रहार PDA मतलब परिवार, दौलतमंद और अपराधी: ओम प्रकाश राजभर ‘लोकतंत्र की देते हैं दुहाई और इमरजेंसी वाली कांग्रेस से करते हैं गलबहियां’: भूपेंद्र और राजभर Lucknow : […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

बलरामपुर गार्डन में 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू

पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं जोड़ती हैं परम्पराओं से : ब्रजेश पाठक ईशा मीशा की प्रस्तुतियों ने मोहा मन Lucknow : ‘पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं। अपने इतिहास और परंपराओं से जोड़ती हैं, जबकि मोबाइल फोन में सब कुछ अच्छा नहीं।’ यह बातें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More