लखनऊ-कानपुर समेत आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Lucknow

Lucknow:  उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस सूची में लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बाराबंकी और हरदोई शामिल हैं। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।

ये भी पढें

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ‘सदैव अटल’ पर जुटे दिग्गज

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भारी बारिश के खतरे को देखते हुए प्रदेश के कई अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इनमें प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशाम्बी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

इन जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर अचानक तेज बारिश होने से स्थानीय स्तर पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति भी बन सकती है।

ये भी पढें

‘शुभमन सुपरमैन’! हवा में उड़कर गिल ने पकड़ा ऐसा कैच, बदल गया गॉल टेस्ट का माहौल

इन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कई जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया है। आगरा, मथुरा, बरेली, मुरादाबाद, झांसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, अलीगढ़ और मेरठ समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

लखनऊ में रविवार को हुई सीजन की सबसे ज्यादा बारिश

राजधानी लखनऊ में रविवार को हुई तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी और बारिश का पानी घरों तथा दुकानों तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मौसमी सिस्टम सक्रिय होने के कारण प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी जारी रह सकता है।

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत होकर आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां तेज हुई हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘शुभमन सुपरमैन’! हवा में उड़कर गिल ने पकड़ा ऐसा कैच, बदल गया गॉल टेस्ट का माहौल

तीन दिन में 58 करोड़ की कमाई! सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Nag Panchami 2026: सावन सोमवार पर नाग पंचमी का शुभ संयोग, जानें पूजा का मुहूर्त और आसान उपाय

 

 

2 thoughts on “लखनऊ-कानपुर समेत आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी”

Comments are closed.

New Delhi
Bihar Delhi Education homeslider Uttar Pradesh

छठ के बाद यूपी-दिल्ली में 17 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, बिहार में 18 से

New Delhi: दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ महापर्व के चलते नवंबर महीने में स्कूली बच्चों को लगातार छुट्टियों का लाभ मिला है। अब छठ पूजा का समापन होने के बाद स्कूलों में दोबारा पढ़ाई शुरू होने जा रही है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों के मन में सवाल है कि 17 नवंबर 2026 […]

Read More
Education Uttar Pradesh

यूपी के 50 हजार छात्रों को मिलेगी डिजिटल सौगात, CM योगी 20 नवंबर को बांटेंगे टैबलेट

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को गोरखपुर मंडल के 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत टैबलेट वितरण का भव्य कार्यक्रम गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने […]

Read More
Donation theft case
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर केस: टिन्नू यादव को राहत नहीं

Donation theft case: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चंदा चोरी मामले में आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से राहत नहीं मिली है। आरोपी की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। न्यायालय ने सरकार को […]

Read More