
सरकार ने एग्रीगेटर्स को दिए सख्त निर्देश
Cab Booking Tips and Rules: अगर आप Ola, Uber या किसी दूसरे ऐप से कैब बुक करते हैं और राइड जल्दी कन्फर्म कराने के लिए बुकिंग से पहले टिप देने का विकल्प दिखाई देता है, तो अब ऐसा नहीं चलेगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कैब एग्रीगेटर्स को अपने मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म से ऐसे सभी फीचर्स और मैसेज हटाने का निर्देश दिया है, जो यात्रियों को राइड शुरू होने से पहले एक्स्ट्रा पेमेंट करने के लिए प्रेरित करते हैं। मंत्रालय ने 11 अगस्त को जारी एडवाइजरी में साफ किया कि बुकिंग के दौरान यात्रियों को ऐसे विकल्प नहीं दिखाए जाने चाहिए, जिनसे उन्हें यह लगे कि टिप या किसी अन्य अतिरिक्त भुगतान से राइड जल्दी कन्फर्म होगी या ड्राइवर के राइड स्वीकार करने की संभावना बढ़ जाएगी।
‘एडवांस टिप’ जैसे विकल्पों पर रोक
सरकार ने ऐसे कई फीचर्स पर आपत्ति जताई है, जिनमें बुकिंग से पहले यात्रियों को अतिरिक्त भुगतान के लिए प्रेरित किया जाता है। इनमें ‘Advance Tip’, ‘Choose an Add-On’ और ‘Improve Your Chances of Quicker Ride Confirmation’ जैसे विकल्प शामिल हैं। इसके अलावा अगर ऐप पर यह संदेश दिखाई देता है कि ‘राइड जल्दी पाने के लिए ड्राइवर को टिप दें’, तो ऐसे मैसेज को भी हटाना होगा।
एक्स्ट्रा पैसे देने से नहीं मिलेगी ‘बेहतर’ राइड
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कैब ऐप का कोई भी फीचर ऐसा नहीं होना चाहिए, जिससे यात्री को यह संकेत मिले कि कैब के किराए के अलावा अतिरिक्त पैसा देने पर उसे बेहतर सेवा मिलेगी। यानी टिप या किसी अन्य ऐड-ऑन के लिए भुगतान करने को जल्दी राइड कन्फर्मेशन, कम वेटिंग टाइम, ड्राइवर के जल्दी राइड स्वीकार करने या बेहतर सर्विस क्वॉलिटी से नहीं जोड़ा जा सकता। सरकार का मानना है कि इस तरह के विकल्प यात्रियों पर अनावश्यक एक्स्ट्रा पेमेंट का दबाव बना सकते हैं। इसलिए ऐप का इंटरफेस ऐसा होना चाहिए, जिससे यात्री बिना किसी दबाव या भ्रम के अपनी राइड बुक कर सके।
ये भी पढें
राइड खत्म होने के बाद ही दे सकेंगे टिप
मंत्रालय ने Motor Vehicle Aggregator Guidelines, 2025 के Clause 14.15 का हवाला देते हुए कहा है कि यात्री ड्राइवर को टिप यात्रा पूरी होने के बाद अपनी इच्छा से दे सकता है। टिप देना पूरी तरह स्वैच्छिक रहेगा। खास बात यह है कि यात्री की ओर से दी गई पूरी टिप राशि ड्राइवर को ही मिलनी चाहिए। एग्रीगेटर इसमें किसी तरह की कटौती नहीं कर सकता।
कैब ऐप्स को तुरंत बदलाव के निर्देश
मंत्रालय ने सभी मोटर वाहन एग्रीगेटर्स को अपने मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म की तत्काल समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। अगर किसी ऐप में नियमों के खिलाफ कोई इंटरफेस, मैसेज, पेमेंट ऑप्शन, ऐड-ऑन या अन्य फीचर मौजूद है, तो उसे तुरंत हटाना या बदलना होगा। राइड पूरी होने से पहले यात्रियों को ऐसा कोई विकल्प नहीं दिखाया जा सकता, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें अतिरिक्त भुगतान करने के लिए प्रेरित करे।
CCPA भी जता चुका है आपत्ति
सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है, जब Central Consumer Protection Authority (CCPA) भी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म पर बुकिंग से पहले टिप मांगने की व्यवस्था पर आपत्ति जता चुका है। अब सड़क परिवहन मंत्रालय ने भी अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि कैब बुक करते समय जल्दी राइड, बेहतर सर्विस या ड्राइवर के जल्दी एक्सेप्ट करने के नाम पर टिप देने का दबाव नहीं बनाया जा सकेगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ईरानी मिसाइल हमले के खतरे से ट्रंप को ऐसे निकाला गया, एयर फोर्स वन बना ‘डिकॉय’
लाल किला धमाके पर बड़ा खुलासा, AQIS से जुड़े संगठन का सामने आया कनेक्शन
फूलों की घाटी कब जाएं? जून से अगस्त तक दिखेगा खूबसूरत नजारा
अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, दोनों ने ठोके शानदार शतक
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा या सस्ता? 13 अगस्त के ताजा रेट ने किया साफ


2 thoughts on “जल्दी कैब कन्फर्म कराने के लिए अब नहीं चलेगा टिप का खेल, सरकार ने लगाई रोक”
Comments are closed.