
घटना में इस्तेमाल एक अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के सदर तहसील सेक्टर पांच में खरगापुर निवासी शुभम त्रिपाठी व उनके मित्रों के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दहशत फैलाने फरार चल रहे दो हमलावरों को इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनके पास घटना में इस्तेमाल अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
ये भी पढें
बांकीपुर का असर यूपी तक? 2027 चुनाव से पहले ब्राह्मणों को साधने की कवायद तेज
उपनिरीक्षक उमंग कसौधन के मुताबिक बीते दिनों गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र स्थित खरगापुर निवासी शुभम त्रिपाठी ने सूचना देकर बताया कि वह अपने साथियों अमित सिंह, अभिषेक मिश्रा, मिहिर सिंह व अमन सिंह कहीं जा रहे थे कि सदर तहसील सेक्टर पांच के पास स्कार्पियो में के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वादी शुभम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही थी कि गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हमलावर आलमबाग क्षेत्र स्थित छोटा बरहा निवासी 32 वर्षीय राहुल सिंह पुत्र सुशील सिंह व उपरोक्त निवासी 22 वर्षीय सुहेल गाजी पुत्र मोहम्मद सत्तार अली कहीं भागने की फिराक में थे कि उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
बांकीपुर का असर यूपी तक? 2027 चुनाव से पहले ब्राह्मणों को साधने की कवायद तेज
PM मोदी और नेतन्याहू के बीच फोन पर अहम बातचीत,
Gen Z और Gen Alpha को लेकर मोहन भागवत बोले- इन पर आंख मूंदकर भरोसा करता हूं
UAE के रास्ते पाकिस्तान की खेप भेजने की कोशिश नाकाम, DRI ने 13 कंटेनर किए जब्त
UAE के रास्ते पाकिस्तान की खेप भेजने की कोशिश नाकाम, DRI ने 13 कंटेनर किए जब्त


One thought on “गोमतीनगर विस्तार: जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार”
Comments are closed.