भारत में भी घर-घर दिखेगा किम कार्दशियन का फैशन ब्रांड

SKIMS India Launch

SKIMS India Launch : हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन का लोकप्रिय फैशन ब्रांड ‘SKIMS’ अब भारतीय बाजार में कदम रखने जा रहा है। इसके लिए रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने SKIMS के साथ एक विशेष साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत भारत में ब्रांड के पहले स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले जाएंगे। भारत में SKIMS के स्टोर और डिजिटल कारोबार का संचालन रिलायंस ब्रांड्स की ओर से किया जाएगा। कंपनी की योजना ब्रांड की पहुंच को धीरे-धीरे देश के अन्य प्रमुख शहरों तक विस्तार देने की है।

2019 में हुई थी SKIMS की शुरुआत

किम कार्दशियन और जेंस ग्रेड ने साल 2019 में SKIMS की शुरुआत की थी। यह ब्रांड महिलाओं के अंडरवियर, शेपवियर और आरामदायक परिधानों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। ब्रांड का उद्देश्य ऐसे कपड़े उपलब्ध कराना है, जो अलग-अलग बॉडी शेप और जरूरतों के हिसाब से आरामदायक और स्टाइलिश हों।

ईशा अंबानी ने बताया खास साझेदारी

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि SKIMS ने शेप, कंफर्ट और इनक्लूसिविटी को लेकर फैशन इंडस्ट्री में एक नई सोच विकसित की है। उन्होंने कहा कि यह ब्रांड भारतीय ग्राहकों की नई पीढ़ी की पसंद और जरूरतों से जुड़ता है, जो ऐसे फैशन को पसंद करते हैं जो उनकी व्यक्तिगत पहचान और आकांक्षाओं के अनुरूप हो। उन्होंने भारत में SKIMS को लाने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह साझेदारी भारतीय फैशन बाजार में एक नया अध्याय शुरू करेगी।

किम कार्दशियन ने जताई खुशी

SKIMS की सह-संस्थापक और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर किम कार्दशियन ने कहा कि यह ब्रांड इस सोच के साथ बनाया गया है कि हर व्यक्ति अपने कपड़ों में सहज और आत्मविश्वास महसूस करे। उन्होंने भारतीय ग्राहकों से मिल रहे उत्साह पर खुशी जाहिर की। भारत में SKIMS का विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। शुरुआत दिल्ली और मुंबई से होगी, जिसके बाद ब्रांड अपने स्टोर और डिजिटल पहुंच को देश के अन्य शहरों तक बढ़ाएगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढें

उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,620 के पार

राहुल-रिजिजू बैठक के बाद बढ़ी हलचल, संसद में अहम विधेयकों पर सहमति की कोशिश

Spread the love

Entertainment

Allu Arjun की ‘राका’ का टीजर रिलीज, बढ़ी एक्साइटमेंट

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ (Raaka) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का एक नया प्रमोशनल टीजर जारी किया है, जिसने ‘राका’ को लेकर […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Netflix पर देखें पांच खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर मोड़ पर नया ट्विस्ट

Netflix Mystery Movies: अगर आपको ऐसी फिल्में देखना पसंद है, जिनमें हत्या, रहस्य, सस्पेंस और जबरदस्त ट्विस्ट का तड़का हो, तो यह लिस्ट आपके लिए है। नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी क्राइम और मर्डर मिस्ट्री फिल्में उपलब्ध हैं, जिनकी कहानी शुरुआत से ही दर्शकों को बांधकर रखती है। खास बात यह है कि इन फिल्मों में […]

Spread the love
Read More
Entertainment

कौन थे दादासाहेब फाल्के? जानिए इस सम्मान की कहानी

Dadasaheb Phalke Award: दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। यह पुरस्कार उस महान फिल्मकार धुंडिराज गोविंद फाल्के, जिन्हें लोग प्यार से दादासाहेब फाल्के कहते हैं, के नाम पर दिया जाता है। उन्हें भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है। साल 1969 में केंद्र सरकार ने उनके योगदान को […]

Spread the love
Read More