
IND vs SL Test Series : भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं। अब युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन की फिटनेस को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में टीम इंडिया की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं।
बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए जब टीम का ऐलान किया था, तब जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन दोनों के नाम के आगे (*) स्टार लगाया गया था। बोर्ड ने साफ किया था कि दोनों खिलाड़ियों का चयन उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। बुमराह फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज औकिब नबी को टीम में शामिल किया गया। हालांकि, साई सुदर्शन के नाम के आगे अब भी स्टार बना हुआ है, जिससे उनके खेलने को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
बुमराह की जगह औकिब नबी को मिला मौका
भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा झटका जसप्रीत बुमराह का बाहर होना रहा। बुमराह की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी अब मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अन्य युवा गेंदबाजों पर होगी। BBCI ने अपडेटेड स्क्वॉड जारी करते हुए औकिब नबी को टीम में शामिल किया, लेकिन साई सुदर्शन की फिटनेस पर कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया। इससे यह साफ है कि बोर्ड अभी उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
प्रैक्टिस मैच से साफ होगी तस्वीर
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया सातअगस्त से तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी। माना जा रहा है कि इसी मुकाबले के दौरान साई सुदर्शन की फिटनेस और मैच तैयारियों का आकलन किया जाएगा। अगर वह पूरी तरह फिट होते हैं तो उन्हें पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। वहीं अगर उनकी फिटनेस संतोषजनक नहीं रही, तो बीसीसीआई उन्हें सीरीज से बाहर करने का फैसला भी ले सकती है।
देवदत्त पडिक्कल बन सकते हैं विकल्प
यदि साई सुदर्शन फिट नहीं हो पाते हैं तो टीम इंडिया के पास विकल्पों की कमी नहीं है। देवदत्त पडिक्कल नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। टीम मैनेजमेंट भी किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रहा। ऐसे में केवल पूरी तरह फिट खिलाड़ी को ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है।
अपडेटेड भारतीय टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और औकिब नबी।*(साई सुदर्शन का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है।) श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम के लिए फिटनेस सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। बुमराह के बाहर होने के बाद अब साई सुदर्शन की स्थिति पर भी सभी की नजरें टिकी हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

