
VJ FRAMES Production : टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन विक्की जैन ने मनोरंजन जगत में नई पारी की शुरुआत कर दी है। विक्की जैन अब फिल्म प्रोड्यूसर बन गए हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी VJ FRAMES लॉन्च करने का ऐलान किया और बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म का मुहूर्त शूट भी किया।
एक्शन थ्रिलर फिल्म से होगी प्रोडक्शन की शुरुआत
विक्की जैन की पहली फिल्म एक बड़े स्तर की एक्शन थ्रिलर होगी, जिसे आगे चलकर फ्रेंचाइजी के रूप में विकसित करने की तैयारी है। हालांकि, फिल्म के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा करेंगे। रेमो इससे पहले ABCD फ्रेंचाइजी, फ्लाइंग जट और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
टाइगर श्रॉफ होंगे फिल्म के लीड हीरो
विक्की जैन ने अपनी पहली फिल्म के लिए बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ को कास्ट किया है। फिल्म में टाइगर के अलावा अभिनेता अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिग बॉस फेम एल्विश यादव भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। यह फिल्म एल्विश यादव का बॉलीवुड डेब्यू मानी जा रही है। विक्की जैन ने उन्हें फिल्मों में पहला मौका दिया है।
अंकिता लोखंडे ने पति को दी शुभकामनाएं
पति विक्की जैन के इस नए सफर पर अंकिता लोखंडे ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए विक्की के लिए प्यार और शुभकामनाएं जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का पल है। अंकिता ने भरोसा जताया कि विक्की की प्रोडक्शन कंपनी VJ FRAMES आने वाले समय में सफलता हासिल करेगी और वह हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेंगी।
पहले भी फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ चुके हैं विक्की जैन
विक्की जैन के लिए यह फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में पहला कदम नहीं है। इससे पहले वह इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘हक’ से बतौर प्रोड्यूसर जुड़े थे। फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इसे दर्शकों ने पसंद किया। इसके अलावा विक्की जैन टीवी की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। वह ‘बिग बॉस’, ‘लाफ्टर शेफ’ जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है और टीवी शो ‘फौजी 2‘ में नजर आए थे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
ये भी पढें
LDA सुपरवाइजर साढ़े सात लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला


One thought on “अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन की बॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ संग करेंगे काम”
Comments are closed.