श्रावण मास की तैयारियों का DIG ने लिया जायजा

Maharajganj Temple Security

पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj Temple Security : आगामी पवित्र श्रावण मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शनिवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा तथा पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने मंदिर परिसर, गर्भगृह तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही, CCTV कैमरों की स्थिति, पार्किंग स्थल और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया।

भी पढें

सलमान खान की धमाकेदार एंट्री से मचा हंगामा, भाई सोहेल को गले लगाते ही इमोशनल हुआ माहौल

इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा तंत्र को अधिक मजबूत और चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। DIG एस. चन्नप्पा ने कहा कि श्रावण मास में इटहिया धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को नियमित पुलिस गश्त, सतर्क निगरानी और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूर्ण कर लिए जाएं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

भी पढें

EPFO फंड मामले में अनिल अंबानी पर FIR, CBI खंगालेगी रिलायंस कैपिटल के निवेश की पूरी कहानी

मानसून में बालों की टूटने-झड़ने की समस्या होगी दूर, इस तरह करें प्याज के रस का इस्तेमाल

क्या अगरबत्ती का धुआं बढ़ा सकता है फेफड़ों के कैंसर का खतरा? डॉक्टर ने बताया सच

इंदौर में पति-पत्नी के बीच “वह” कौन पत्नी की जमकर धुनाई


 

Spread the love

One thought on “श्रावण मास की तैयारियों का DIG ने लिया जायजा”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजन से मिले CM योगी, 15-15 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी गोरखपुर हर जरूरतमंद के साथ Gorakhpur : आत्मिक संवेदना रखते हुए भरपूर सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम दिवंगत दो अधिवक्ताओं, आलोक कुमार अस्थाना और संजय सिंह के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया। दोनों अधिवक्ताओं की 6 सितंबर को आकाशीय बिजली की चपेट में आ […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

राज्यसभा में BSP की स्थिति होगी शून्य

यह इतिहास में पहली बार, अगले महीने होंगे 10 सीटों के चुनाव Lucknow: संसद से 25 नवम्बर, 2026 के बाद बहुजन समाज पार्टी का पत्ता एकदम साफ होने वाला है। लोकसभा में तो वैसे भी BSP का एक भी सांसद नहीं है, राज्यसभा में BSP के जरूर एक सदन रामजी लाल गौतम हैं, लेकिन 25 […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

UPI के नए फ्रेमवर्क को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, MDR पर जताई गई आपत्ति

New Delhi: UPI के जरिए होने वाले कुछ बड़े मर्चेंट पेमेंट पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। केंद्र सरकार के नए UPI फ्रेमवर्क के खिलाफ याचिका दायर कर इसे चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि 2,000 रुपये से अधिक के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट […]

Spread the love
Read More