अडाणी पोर्ट्स का प्रॉफिट 10% बढ़ा, पहली तिमाही में ₹3,649 करोड़ की कमाई दर्ज

Adani Ports Share Price

Adani Ports Share Price : अडाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के शानदार नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 10.23 फीसदी बढ़कर 3,649.50 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3,310.60 करोड़ रुपये था। कंपनी के बेहतर प्रदर्शन से उसके कारोबार में मजबूती के संकेत मिले हैं।

कंपनी की आय में भी जबरदस्त बढ़ोतरी

अडाणी पोर्ट्स ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,673.71 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वहीं, पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 9,422.18 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी के खर्च में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पहली तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 7,078.64 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 5,731.88 करोड़ रुपये था।

2031 के लक्ष्य को लेकर कंपनी का भरोसा बढ़ा

APSEZ के सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कंपनी के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि सभी बिजनेस सेगमेंट में संतुलित विकास देखने को मिला है। इससे साल 2031 के लिए तय किए गए महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने का भरोसा और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि कंपनी घरेलू क्षमता विस्तार, अंतरराष्ट्रीय कारोबार के विस्तार और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करने पर लगातार काम कर रही है।

एक अरब टन क्षमता हासिल करने की तैयारी

अश्विनी गुप्ता के मुताबिक, कंपनी का लक्ष्य साल 2030 तक 1,000 MMT (एक अरब टन) क्षमता हासिल करना है। इसके लिए APSEZ अपने पोर्ट कारोबार के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को भी तेजी से विस्तार दे रही है। कंपनी का उद्देश्य एक मजबूत, विविधीकृत और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी परिवहन प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जो लंबे समय तक कारोबार में वैल्यू बढ़ाने में मदद करेगा।

मुनाफे के बावजूद शेयरों में गिरावट

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद बुधवार को अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बीएसई पर दोपहर करीब 2:37 बजे कंपनी के शेयर 3.31 फीसदी यानी 58.75 रुपये की गिरावट के साथ 1,718.40 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। दिन के कारोबार में शेयर ने 1,791.65 रुपये का इंट्राडे हाई और 1,705.50 रुपये का इंट्राडे लो बनाया। कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 1,891.80 रुपये और न्यूनतम स्तर 1,291 रुपये रहा है।

ये भी पढें

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल के ‘अंधभक्त’ वाले बयान से मचा हंगामा

शिवांगी जोशी ने ‘लॉक अप 2’ में खोला जिंदगी का बड़ा राज, बचपन के कड़वे अनुभव किए साझा

जिम्बाब्वे सीरीज में चमके वैभव सूर्यवंशी, ICC रैंकिंग में टॉप-50 में बनाई जगह

जेल की सलाखों के पीछे मौत का रहस्य, कैदी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

One thought on “अडाणी पोर्ट्स का प्रॉफिट 10% बढ़ा, पहली तिमाही में ₹3,649 करोड़ की कमाई दर्ज”

Comments are closed.

Business

सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका! दिवाली से पहले बढ़े दाम, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार कई दिनों से जारी गिरावट के बाद अब तेजी लौटती नजर आ रही है। धनतेरस और दिवाली से ठीक पहले कीमती धातुओं के दाम में आए इस उछाल ने खरीदारों का ध्यान खींचा है। अपने ऑल टाइम हाई से सोना करीब 28 फीसदी और […]

Read More
Gurugram
Business

नियांस एजेंसी ने जीते 20 अवॉर्ड, बनी ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’

Gurugram: डिजिटल मार्केटिंग, विज्ञापन और कंटेंट इंडस्ट्री की प्रमुख उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित ‘इंकस्पेल इनसाइट इग्निशन 4.0’ में नियांस एजेंसी ने शानदार प्रदर्शन किया। गुरुग्राम स्थित DLF साइबर पार्क के DLF ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान एजेंसी ने दूसरी बार आयोजित माडेक्स अवॉर्ड्स में ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’ का खिताब […]

Read More
Business

कैरेट सोना असली है या नकली? घर पर ऐसे करें गोल्ड की शुद्धता की जांच

Gold Purity Test at Home: धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो ज्वेलरी की शुद्धता जांचना बेहद जरूरी है। सोना खरीदने में लोग अपनी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च करते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ज्वेलर आपको जिस कैरेट का सोना बेच रहा है, […]

Read More