बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

Women Thief Gang Busted

अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Women Thief Gang Busted : महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना पुलिस ने एक संगठित अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पाँच महिलाओं समेत ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह भीड़भाड़ वाले बाजारों और आभूषण की दुकानों को निशाना बनाता था। CCTV फुटेज और गाण्डीव पोर्टल की मदद से पुलिस ने गिरोह का खुलासा किया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने के आभूषण को गलाकर बनाई गई करीब 5.57 ग्राम की पीली धातु की टिकिया, घटना में प्रयुक्त ऑटो, चार की-पैड मोबाइल फोन और ₹12,580 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को बृजमनगंज थाना क्षेत्र की एक आभूषण दुकान से सोने के आभूषण चोरी होने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और गाण्डीव पोर्टल की सहायता से मुख्य अभियुक्ता मंजू पत्नी विजय बहादुर की पहचान की। इसके बाद गिरोह की अन्य महिला सदस्यों और ऑटो चालक को भी गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें

महराजगंज में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह की महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं और अलग-अलग जिलों के बाजारों में ग्राहक बनकर दुकानों में जाती थीं। कुछ महिलाएं दुकानदार को बातचीत और सामान दिखाने में उलझाती थीं, जबकि अन्य सदस्य मौका पाकर कीमती सामान चोरी कर लेती थीं। वारदात के बाद सभी अलग-अलग निकल जाती थीं और एक रिजर्व ऑटो से घटनास्थल तक आती-जाती थीं।

पुलिस के मुताबिक, चोरी के बाद आरोपी पहचान छिपाने के लिए कुछ समय धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर चले जाते थे। चोरी किए गए सोने के आभूषणों को जल्द ही गलाकर पीली धातु की टिकिया बना दी जाती थी, जिससे उनकी पहचान खत्म की जा सके। गिरफ्तार आरोपियों में मंजू पत्नी विजय बहादुर, सरिता पत्नी रामभवन, सोना पत्नी छोटेलाल, कुंती पत्नी जत्तन, मंजू पत्नी राजेश और ऑटो चालक इन्दल पुत्र गामा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्ता मंजू के खिलाफ महराजगंज और गोरखपुर के विभिन्न थानों में चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से भीड़भाड़ वाले बाजारों में सतर्क रहने और दुकानों में उच्च गुणवत्ता के CCTV कैमरे लगाने की अपील की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

महराजगंज में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश

मुजफ्फरनगर में नाली विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, भाई-भाभी पर हत्या का आरोप

कम नींद का असर सेहत पर, जानें हाई BP के खतरे और अधूरी नींद के संकेत

कम नींद का असर सेहत पर, जानें हाई BP के खतरे और अधूरी नींद के संकेत

 

 

2 thoughts on “बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

Comments are closed.

Uttar Pradesh

ट्रेनिंग के दौरान घर लौटे CRPF जवान बृजेश गौतम, राजीव गांधी पीजी कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj: पैरामिलिट्री फोर्स CRPF में चयनित राजीव गांधी पीजी कॉलेज नौतनवां के छात्र बृजेश गौतम के ट्रेनिंग के बाद घर लौटने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बृजेश गौतम पुत्र महेंद्र […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

जमीन के विवाद में हाथ में बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची युवती

महिला के हाथ में बंदूक देख पुलिसकर्मी सकते में उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने सोमवार को उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल पुलिस चौकी पहुंच गई। […]

Read More
International Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत मीडिएशन -3.0 के लिए अनूठी पहल

डायल 112 की पीआरवी वाहनों को जन-जन तक पहुंचाने के हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार जनपद न्यायालय एवं कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा पीआरवी वाहनों के जरिए से जागरूकता संदेश प्रसारित किया […]

Read More