कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो होगा एक्शन

Major Supreme Court Order

 सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

Major Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट ने बिना अनुमति अदालत की लाइव-स्ट्रीम की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट, शेयर, एडिट और मोनेटाइज करने पर रोक लगा दी है। इसके लिए संबंधित अदालत की पूर्व अनुमति जरूरी होगी। हालांकि, आदेश का न्यूज रिपोर्टिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर आप सुप्रीम कोर्ट या किसी हाई कोर्ट की लाइव-स्ट्रीम की गई कार्यवाही का वीडियो या ऑडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, तो अब आपको सावधान रहने की जरूरत है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने अपने आदेश में कहा है कि अदालत की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग को बिना अनुमति सोशल मीडिया या किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट, रीपोस्ट, अपलोड या शेयर नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा, ऐसे वीडियो से कमाई यानी मोनेटाइजेशन करना भी प्रतिबंधित रहेगा। अदालत ने कहा है कि ऐसा करने से पहले संबंधित हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल या सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल की मंजूरी लेना जरूरी होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि कोर्ट की लाइव-स्ट्रीम से कोई छोटा क्लिप निकालना, वीडियो या ऑडियो में एडिटिंग करना, उसमें बदलाव करना या उसे अलग तरीके से पेश करना भी बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा। यानी कोई भी व्यक्ति कोर्ट की कार्यवाही का कोई हिस्सा काटकर या बदलकर सोशल मीडिया, यूट्यूब या किसी दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड नहीं कर सकेगा। अदालत का मानना है कि इस तरह के अधूरे या बदले हुए वीडियो लोगों के बीच गलतफहमी फैला सकते हैं और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए ऐसे मामलों पर रोक लगाना जरूरी है।

न्यूज रिपोर्टिंग पर कोई असर नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि इस फैसले की जानकारी सभी लोगों तक पहुंचनी चाहिए। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल और सभी हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश को अपनी-अपनी अदालतों की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करें। हालांकि, अदालत ने यह भी साफ कर दिया है कि इस आदेश का समाचारों की रिपोर्टिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यानी मीडिया पहले की तरह अदालत की कार्यवाही से जुड़ी खबरें प्रकाशित और प्रसारित कर सकेगा। यह रोक केवल कोर्ट की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के अनधिकृत इस्तेमाल, शेयर करने और उससे कमाई करने पर लागू होगी।

ये भी पढें

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, नए कानून में 10 साल की जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान

 

सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई थी याचिका

बता दें कि यह आदेश उस याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया, जिसमें मांग की गई थी कि अदालत की कार्यवाही के वीडियो को बिना अनुमति सोशल मीडिया और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैलाने और उससे कमाई करने पर रोक लगाई जाए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब सरकारों को बताना होगा कि इस तरह के अनधिकृत इस्तेमाल को रोकने के लिए क्या व्यवस्था की जा सकती है। अदालत के इस फैसले को न्यायिक प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखने और कोर्ट की कार्यवाही के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत पर सवाल, परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, नए कानून में 10 साल की जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान

Brain Cancer Symptoms : मामूली लगने वाले ये लक्षण दे सकते हैं ब्रेन कैंसर का संकेत, न करें अनदेखा

सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- परीक्षा प्रणाली को गलतियों के चक्र से बाहर निकालना होगा

भाजपा की केन्द्र और यूपी सरकार में पेपर लीक कराने का चल रहा कम्पटीशन

 

 

Spread the love

One thought on “कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो होगा एक्शन”

Comments are closed.

National Weather

कम दबाव के क्षेत्र से बदलेगा मौसम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

New Delhi: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक […]

Spread the love
Read More
National Politics

सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी की एंट्री, पहली इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखी नई किताब की झलक

New Delhi: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रख दिया है। गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना आधिकारिक अकाउंट शुरू किया और पहली पोस्ट के जरिए अपनी आगामी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक साझा की। सोनिया गांधी की इस […]

Spread the love
Read More
Amit Shah Birthday
homeslider National

PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, सुरक्षा व्यवस्था की सराहना

Amit Shah Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में शाह की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने माओवाद की चुनौती और […]

Spread the love
Read More