NEET पेपर लीक पर संसद में नहीं टूटा गतिरोध, सरकार ने दिया चर्चा का प्रस्ताव

NEET Paper Leak News

NEET Paper Leak News : NEET पेपर लीक मामले को लेकर संसद में जारी गतिरोध अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है। केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की पेशकश की है, लेकिन विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। गुरुवार को भी लोकसभा और राज्यसभा में इस मुद्दे को लेकर विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई।

राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर खुली और व्यापक चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि वह चर्चा की तारीख और समय तय करे। नड्डा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाना है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। जेपी नड्डा ने कहा कि छात्रों का भविष्य देश के भविष्य से जुड़ा हुआ है और इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष यदि कोई ठोस और सकारात्मक सुझाव देता है तो सरकार उसे गंभीरता से विचार कर लागू करने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष समाधान तलाशने के बजाय इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहा है।

हालांकि, सरकार के इस प्रस्ताव को विपक्ष ने फिलहाल स्वीकार नहीं किया है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि निष्पक्ष चर्चा तभी संभव है जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। विपक्ष का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में हुई गंभीर चूक की नैतिक जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए। बुधवार को भी संसद के दोनों सदनों में NEET पेपर लीक को लेकर तीखा विरोध देखने को मिला। विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाती, तब तक विरोध जारी रहेगा। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि निष्पक्ष और सार्थक चर्चा के लिए पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा आवश्यक है।

दूसरी ओर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार पिछले कई दिनों से चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष बहस के बजाय लगातार हंगामा कर संसद की कार्यवाही बाधित कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान चर्चा से निकलता है, न कि केवल विरोध प्रदर्शन से। इस बीच NEET पेपर लीक मामले को लेकर संसद के बाहर भी विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। जंतर-मंतर सहित देश के कई हिस्सों में छात्र संगठनों और विपक्षी दलों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तथा परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किए। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल राजनीतिक दबाव या विरोध प्रदर्शनों के आधार पर शिक्षा मंत्री से इस्तीफा नहीं लिया जाएगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

थाने से पुलिस की कार लेकर भागा शराबी, हाट बाजार में मचाया आतंक; कई वाहनों को मारी टक्कर

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

काकोरी: तीन लोगों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने

 

 

 

Spread the love

One thought on “NEET पेपर लीक पर संसद में नहीं टूटा गतिरोध, सरकार ने दिया चर्चा का प्रस्ताव”

Comments are closed.

British Airways Flight
homeslider International

हैदराबाद से लंदन जा रही फ्लाइट में बड़ा घटनाक्रम, उड़ान के दौरान तीन पायलटों की तबीयत बिगड़ी

हैदराबाद से लंदन जा रही फ्लाइट में बड़ा घटनाक्रम British Airways Flight : हैदराबाद से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट में उस समय चिंता की स्थिति पैदा हो गई, जब उड़ान के दौरान तीन पायलटों की तबीयत अचानक खराब हो गई। विमान करीब 30 हजार फीट की ऊंचाई पर था, जब एक […]

Spread the love
Read More
Politics

अखिलेश यादव का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप, बोले- हिरासत के दौरान खींचा गया मेरा कुर्ता

UP Politics : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली में हुए विपक्षी प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि हिरासत में लेने के दौरान दिल्ली पुलिस […]

Spread the love
Read More
homeslider National

NEET पेपर लीक पर संसद में घमासान, विपक्ष ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक चर्चा से किया इनकार

NEET Paper Leak : NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान विपक्ष ने साफ कर दिया […]

Spread the love
Read More