रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने

Afghanistan Cricket Team Captain : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को टेस्ट और वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद लिया गया। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज दोनों प्रारूपों में उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। रहमत शाह पिछले कई वर्षों से अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी रहे हैं। वह 31 मई 2021 से टेस्ट और वनडे टीम के उपकप्तान थे। अब बोर्ड ने उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें पूर्णकालिक कप्तानी सौंपी है।

शाहिदी के कार्यकाल में मिली ऐतिहासिक सफलताएं

हशमतुल्लाह शाहिदी ने मई 2021 में कप्तानी संभाली थी। उनके नेतृत्व में अफगानिस्तान ने 55 वनडे मैचों में 27 जीत दर्ज की। उनकी कप्तानी का सबसे यादगार प्रदर्शन ICC Men’s Cricket World Cup 2023 में रहा, जहां अफगानिस्तान ने इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड्स जैसी मजबूत टीमों को हराकर छठा स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के दम पर टीम ने पहली बार ICC Champions Trophy 2025 के लिए क्वालिफाई किया। टूर्नामेंट में भी अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर शानदार प्रदर्शन किया और पांचवें स्थान पर अभियान समाप्त किया।

आयरलैंड दौरे से शुरू होगी नई कप्तानी

अब रहमत शाह और उपकप्तान रहमानुल्लाह गुरबाज की नई नेतृत्व जोड़ी पांच अगस्त से शुरू होने वाले आयरलैंड दौरे पर पहली बार टीम की कमान संभालेगी। इस दौरे में दोनों देशों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो 14 अगस्त तक चलेगी। क्रिकेट जगत की नजर अब इस बात पर होगी कि रहमत शाह की कप्तानी में अफगानिस्तान अपनी हालिया सफलता को आगे बढ़ाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई ऊंचाइयों तक पहुंच पाता है या नहीं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, बोले- ‘आश्वासन मिला तो अनशन खत्म, वरना जारी रहेगा’

प्रदेश कारागार विभाग का मुख्यालय चुस्त, शासन सुस्त!

 राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सामने रखीं तीन बड़ी मांगें, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर दिया जोर

महाघोटालाः फर्जी कम्पनी, फर्जी दस्तावेज, फर्जी निदेशक और पैसा ऐंठा असली

One thought on “रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। वृषभ : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से […]

Read More
homeslider Politics

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए। केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने […]

Read More
Mumbai
homeslider Maharastra

गणेशोत्सव में DJ पर बैन को लेकर घमासान, विपक्ष हमलावर; फडणवीस ने दिया बड़ा बयान

Mumbai: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव से पहले DJ और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पुणे में कुछ नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गणेश उत्सव के दौरान तेज आवाज वाले DJ पर रोक लगाने की मांग तेज कर दी है। इस मुद्दे को विपक्षी दलों का भी समर्थन मिल रहा […]

Read More