नौतनवां में दो खेमों में बंटी सपा

Nautanwa SP Protest

उपजिलाधिकारी को अलग-अलग सौंपे ज्ञापन-पत्र

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सपाइयों में उबाल

नौतनवां में अलग-अलग प्रदर्शन

Nautanwa SP Protest :  दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा लाठी चार्ज एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को सपाइयों में उबाल रहा। नौतनवां में सपाइयों ने अलग-अलग प्रदर्शन किया। नौतनवां में सपा दो खेमों में बंटी दिखी। एक तरफ पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में एकत्रित सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। वहीं दूसरी तरफ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व में भी सपाइयों ने ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की।

पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह ने कहा कि हिटलर शाही दिखा रही सरकार को अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले को लेकर सोनम वांगचुक को जबरिया धरना स्थल से उठाकर अनशन तोड़वाने का सरकारी प्रयास एवं शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में धरना देने जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

भिवंडी में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

वहीं दूसरी तरफ बैजू यादव,राजू दुबे एवं विक्रम यादव के नेतृत्व में पहुंचे सपाइयों ने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े नीट परीक्षा में हुई भारी अनियमिताओं एवं पेपर लीक ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिए हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान सपाईयों ने राज्यपाल से मांग किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का तत्काल इस्तीफा लिया जाए। पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक की गई लाठी चार्ज का न्यायिक जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए एवं छात्रों पर दर्ज मुकदमे व दमनात्मक कार्रवाई को तत्काल वापस लिया जाए। प्रदर्शन के दौरान राजेंद्र सिंह, महेश सिंह, राजाराम, दयाराम, दिनेश सिंह, जयराम पासवान, संजय यादव, शिव प्रसाद यादव, महेश कुमार, बाबूलाल यादव, लक्ष्मण साहनी, रामनारायण, कमरुद्दीन, मोहम्मद हनीफ सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

भारत के शहर अब और बनेंगे HighTech, सरकार ने उतार दी बड़ी योजना, जानें कैसे शहर बनेंगे स्मार्ट

पिछड़ गए सलमान, शाहरूख और अक्षय, अब प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार

पारिवारिक विवाद में योगी ने दी मर्यादा और संवाद की सीख

 

 

2 thoughts on “नौतनवां में दो खेमों में बंटी सपा

Comments are closed.

Business Economy Uttar Pradesh

सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे

विजय श्रीवास्तव Mahakumbh Lucknow: गत गुरुवार तीन सितंबर को राजधानी के BBA यूनिवर्सिटी के विशाल प्रांगण हाल मे राष्टस्तरीय व्यापारी एकता महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंशल के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे । […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की आवाज बने अमन मणि त्रिपाठी, मजबूती से उठाईं क्षेत्र की समस्याएं

“जनता की आवाज मेरी आवाज” जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर मैं पूरी ताकत से जनता के साथ खड़ा हूं- अमर मणि उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने जनता […]

Read More
Lucknow
Education Uttar Pradesh

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

यह पर्व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितंबर 1888 की याद में मनाया जाता है छात्र-छात्राओं ने अध्यापक और अध्यापिकाओं को गिफ्ट देकर लिया आशीर्वाद ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में हर साल की तरह इस वर्ष भी शनिवार को बड़े ही धूमधाम […]

Read More