लखनऊ में हर्ष फायरिंग मामले में ‘शर्मा चाय’ संचालक के बेटे को जेल, चौकी इंचार्ज निलंबित

Celebratory firing in Lucknow

नशे में हर्ष फायरिंग का आरोप, 14 लोगों पर केस दर्ज

Celebratory firing in Lucknow : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में हुई हर्ष फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बर्थडे पार्टी के दौरान कथित तौर पर नशे में फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। गौरव शर्मा लखनऊ की चर्चित ‘शर्मा चाय’ के संचालक का बेटा बताया जा रहा है। वहीं, मामले में पुलिस की कार्रवाई में लापरवाही सामने आने पर कनकहा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक निमेश दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच के दौरान विवेचना में लापरवाही पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया।

पार्टी में खुलेआम हुई फायरिंग

पुलिस के अनुसार, यह घटना 19 जुलाई की रात मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में हुई थी। सीतापुर निवासी जितेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रिजॉर्ट में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने खुलेआम हर्ष फायरिंग की, जिससे वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। बताया गया कि पार्टी में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान फायरिंग को लेकर रिजॉर्ट कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनके साथ कथित तौर पर मारपीट भी की गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें

अत्यंत अशांत दौर में भारत-आसियान सहयोग जरूरीः जयशंकर

नशे में पिस्टल निकालकर चलाने का आरोप

मोहनलालगंज पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौरव शर्मा अपने करीब 35 से 40 दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में पहुंचा था। आरोप है कि पार्टी के दौरान डीजे की आवाज और जश्न के बीच गौरव ने नशे की हालत में पिस्टल निकालकर चार राउंड फायर किए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गौरव शर्मा समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

लापरवाही पर चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई

मामले की जांच एसीपी मोहनलालगंज द्वारा की गई। जांच में कनकहा चौकी प्रभारी निमेश दुबे की ओर से विवेचना में लापरवाही बरतने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, हथियारों की बरामदगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर हथियारों का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

ईरान-जॉर्डन टकराव के संकेत? चार मिसाइलें मार गिराने की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

यूपी में शिक्षकों को साधने में जुटी योगी सरकार

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 7 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हुई

Spread the love

One thought on “लखनऊ में हर्ष फायरिंग मामले में ‘शर्मा चाय’ संचालक के बेटे को जेल, चौकी इंचार्ज निलंबित”

Comments are closed.

BJP Booth Conference
Politics Uttar Pradesh

नौतनवां में BJP का बूथ सम्मेलन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

“बूथ जीता तो चुनाव जीता” भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक फैला मजबूत संगठन – राजेश पाल चौधरी BJP का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी पूंजी- विधायक ऋषि त्रिपाठी उमेश चन्द्र त्रिपाठी BJP Booth Conference : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक […]

Spread the love
Read More
Nautanwa SP Protest
Uttar Pradesh

नौतनवां में दो खेमों में बंटी सपा

उपजिलाधिकारी को अलग-अलग सौंपे ज्ञापन-पत्र सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सपाइयों में उबाल नौतनवां में अलग-अलग प्रदर्शन Nautanwa SP Protest :  दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा लाठी चार्ज एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को सपाइयों में उबाल रहा। नौतनवां […]

Spread the love
Read More
India-Nepal Trade
Business Uttar Pradesh

सीमा पार व्यापार को रफ्तार डायरेक्ट नेपाल पहुंची भारतीय मालगाड़ी

India-Nepal Trade: भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार देते हुए कोलकाता बंदरगाह से चली पहली सीधी कमर्शियल मालगाड़ी नेपाल के विराटनगर स्थित ‘नेपाल कस्टम्स यार्ड’ पहुंच गई है। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भरोसा जताया है कि क्रॉस-बॉर्डर कार्गो ट्रेन सेवाएं लॉजिस्टिक्स लागत को कम […]

Spread the love
Read More