तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश एक परिवार के लिए बनी काल

Muzaffarnagar rain related accident

छत ढही मलबे में दब कर पिता समेत पांच लोगों की मौत

एक साथ पांच लोगों की हुई मौत से चारों ओर मची चीख-पुकार

जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया, इससे पहले मासूम बच्चे सहित पांच लोगों की थमी सांसें

बुढ़ाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में हुई घटना का मामला

पुलिस अफसर मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे

ए अहमद सौदागर

Muzaffarnagar rain-related accident :  बदले मौसम के बीच रविवार रात तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश मुजफ्फरनगर जिले में एक परिवार के लिए काल बन गया। बुढ़ाना क्षेत्र स्थित हबीबपुर गांव में एक कच्चे मकान की छत गिरने से सात लोग मलबे में दब गए। मकान की छत गिरने की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया और आनन-फानन में भागकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में चार मासूम बच्चों सहित पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए।

यह वारदात उस समय हुई जब परिवार खाना खा रहा था। चंद मिनट में आई मौत ने ऐसे काल बनकर दौड़ी कि हबीबपुर सीकरी गांव में चारों ओर चीख-पुकार मच गई। छत गिरने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। अचानक हुई घटना से गांव ही नहीं पूरे इलाके में मातम का माहौल बन गया। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें

दो टूक :  वांगचुक हैं क्या कि उनके कहने से प्रधान जैसे मंत्री को हटाया जाये

,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,

जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र स्थित हबीबपुर सीकरी गांव निवासी इस्लाम परिवार के साथ रहकर जीवन यापन करने के लिए मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि इस्लाम परिवार के साथ खाना खा रहे थे कि इसी दौरान तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिर गई और परिवार के सात लोग मलबे में दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में स्थानीय लोगों तथा जेसीबी की मदद से सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इस्लाम और उनके चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए।

बताया जा रहा है कि 59 वर्षीय इस्लाम मजदूरी करते थे। रविवार रात वह अपनी आठ वर्षीय बेटी रुकैया, दस वर्षीय रूखसार, चार वर्षीय सीबा, सात वर्षीय सुमैया, पांच वर्षीय अहद व एक वर्षीय जीशान के साथ खाना खा रहे थे कि तेज बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिर गई। इस हादसे में इस्लाम सहित पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे कमिश्नर रुपेश कुमार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, SSP संजय वर्मा, CO फुगाना, सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य अफसरों ने मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान अफसरों ने परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

तेजाब कांड: मीटिंग के दौरान महिला सहित अन्य लोगों पर तेजाब फेंकने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में आग, कई लोगों की मौत

BCCI का बड़ा ऐलान: तीसरे वनडे के लिए हर्ष दुबे की एंट्री, वॉशिंगटन सुंदर बाहर

 

 

 

Spread the love

Maharajganj News
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

35 लाख रुपए कीमत के 110 खोए मोबाइल बरामद चार माह में 1.25 करोड़ के 417 फोन लौटाए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj News:तकनीक आधारित पुलिसिंग में महराजगंज पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 110 […]

Spread the love
Read More
Share Market Today
Business Uttar Pradesh

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, HDFC Bank में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी शुरुआत Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच BSE सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों पर दबाव देखने को मिला, […]

Spread the love
Read More
ABIS Founders' Day
Education Uttar Pradesh

बचपन स्कूल और AB इंटरनेशनल स्कूल ने आज भव्य रूप से मनाया 16 वां फाउंडर्स डे

16 वर्ष का यह सफर किसी तपस्या और साधना से कम नहीं – डायरेक्टर अंजली बी.के. त्रिपाठी बोले- सहयोग से विद्यालय का सपना हो रहा साकार उमेश चन्द्र त्रिपाठी ABIS Founders’ Day :  नौतनवां के बचपन स्कूल और AB इंटरनेशनल स्कूल ने आज अपना फाउंडर्स डे सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल में […]

Spread the love
Read More