तेजाब कांड: मीटिंग के दौरान महिला सहित अन्य लोगों पर तेजाब फेंकने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Acid attack case

मुख्य सरगना समेत चार फरार, पुलिस को उनकी तलाश

चिनहट क्षेत्र के एल्डिको तिराहे के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Acid attack case :   चिनहट थाना क्षेत्र के एल्डिको तिराहे से कुछ दूरी पर स्थित सोलर पैनल लगाने वाले कार्यालय में मीटिंग के दौरान एक महिला सहित अन्य लोगों के ऊपर तेजाब झोंककर जख्मी करने वाले एक आरोपी को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक इस मामले मुख्य आरोपी सहित चार लोगों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

सनद रहे कि 14 जुलाई 2026 को दिनदहाड़े अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र स्थित गद्दोपुर व हाल पता चिनहट के सतरिख रोड स्थित गृह इनक्लेव में रहने वाले ऋषभ सिंह का चिनहट के एल्डिको तिराहे के पास सोलर पैनल के कार्यालय में धावा बोलकर नकाबपोश बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया था, जिससे ऋषभ सिंह, जौनपुर निवासी प्रियंका मिश्रा सहित मीटिंग में शामिल अन्य लोग गंभीर रूप से झुलसकर जख्मी हो गए थे।

यह भी पढ़ें

BCCI का बड़ा ऐलान: तीसरे वनडे के लिए हर्ष दुबे की एंट्री, वॉशिंगटन सुंदर बाहर

 

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इस मामले में आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो उसमें कुछ संदिग्धों की तस्करी दिखाई। उन्होंने बताया कि सुबूत हाथ लगते ही भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित जलालपुर गांव निवासी 40 वर्षीय अतहर रज़ा पुत्र स्व मोहम्मद सरवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले तो आनाकानी की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया और अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा वह भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित काजीपुर निवासी एहसान पुत्र स्व हाजी मोहम्मद अयूब के कहने पर अपने साथियों उपरोक्त निवासी साजिद पुत्र मोहम्मद आबिद उर्फ नादिर, अरहम उर्फ अलहम पुत्र अबरार व थार चालक तालिब के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम में शामिल उपनिरीक्षक तेज कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक सुमित कुमार, उपनिरीक्षक विकास कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक अंकुश व कांस्टेबल रामपाल जायसवाल के अलावा सर्विलांस टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक अमरनाथ चौरसिया, हेड कांस्टेबल संदीप पाण्डेय, कांस्टेबल शिवानंद खरवार, कांस्टेबल तरनजीत सिंह, कांस्टेबल विमल चन्द, कांस्टेबल अजय यादव व कांस्टेबल प्रदीप कुमार की संयुक्त टीम ने शनिवार को आरोपी अतहर रज़ा को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक इस घटना की साज़िश रचने वाले एहसान, साजिद, अरहम उर्फ अलहम व थार चालक तालिब की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।

,,, एक अनार सौ बीमार की तर्ज पर हुई तेजाब फेंकने की वारदात,,,

यह भी पढ़ें

अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में आग, कई लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि फरार आरोपी एहसान और एक महिला के बीच कुछ दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था कि कुछ दिनों बाद महिला की एक दूसरे युवक से आंखें चार हो गई। बताया जा रहा है कि इसकी भनक लगते ही इश्क का भूत सवार होने वाले एहसान को अखरने लगा कि यह कैसे हो सकता है। तभी एहसान ने अपने तीन साथियों संग मिलकर योजना बनाई और 14 जुलाई 2026 को दिनदहाड़े एल्डिको तिराहे के पास मेधा सोलर पैनल कार्यालय में मीटिंग के दौरान तेजाब फेंककर अटैक करा दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस कभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है तेजाब फेंकने की असल वजह क्या थी।
,,, इससे पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं,,

14 फरवरी 2011- काकोरी क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक शिक्षिका पर तेजाब फेंका।
नौ नवंबर 2009- लक्षण मेला मैदान में एक महिला तेजाब फेंका।
एक जून 2009- निगोहां क्षेत्र में एक युवती पर तेजाब फेंका।
10 जुलाई 2008- माडल हाऊस में एक युवक ने दो लोगों पर तेजाब फेंका।
आठ जुलाई 2008- बाजारखाला में दो पक्षों में मारपीट के दौरान तेजाब फेंका गया।
छह जून 2007- वजीरगंज में शानू नाम के युवक ने तीन महिलाओं पर तेजाब फेंका।
13 फरवरी 2006- गोमती बैराज पर बाइक सवारों ने एक छात्रा पर तेजाब फेंका।
26 अक्टूबर 2005- नेशनल कॉलेज के पास लॉ प्लास निवासी एक युवती पर शब्बीर नाम के शख्स ने तेजाब फेंक कर सनसनी फैलाई थी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में आग, कई लोगों की मौत

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव, अमेरिका-ईरान की सैन्य कार्रवाई से खाड़ी क्षेत्र में हड़कंप

हिमाचल में बारिश का कहर बढ़ने के आसार, कई जिलों के लिए रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

 

 

Spread the love

One thought on “तेजाब कांड: मीटिंग के दौरान महिला सहित अन्य लोगों पर तेजाब फेंकने वाला एक आरोपी गिरफ्तार”

Comments are closed.

Today's Horoscope
homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : आज खान-पान पर नियंत्रण जरूर रखें। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। वृषभ : काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

दर्दनाक: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत

 दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, PM मोदी ने जताया शोक Calcuta : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider National Uttar Pradesh

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

अरुंधति को बचपन में सीएम योगी के वीडियो से मिली सीख भावुक होना कमजोरी नहीं, भावनाओं को स्वीकार करने का साहस योगी आदित्यनाथ को बड़ा भाई मानती हैं अरुंधति, विवाह पर आशीर्वाद का आग्रह दिसंबर में होनी है शादी, मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को भी बताया अनमोल Lucknow: कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं […]

Spread the love
Read More