IND vs ENG : रोहित-कोहली की शानदार पारियां भी नहीं बचा सकीं टीम इंडिया, सीरीज गंवाई

IND vs ENG

IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। 387 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम जीत से दूर रह गई। हार के बाद कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी, प्लेइंग इलेवन और मैच रणनीति पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मैच से पहले ही सबसे बड़ा सवाल कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलने को लेकर उठा। इंग्लैंड की पिच पर स्पिनरों को मदद मिलने के बावजूद भारत केवल एक प्रमुख स्पिनर के साथ उतरा, जबकि इंग्लैंड के स्पिनरों ने अहम मौकों पर विकेट लेकर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ दिया।भारतीय गेंदबाजों ने भी डेथ ओवरों में निराश किया। इंग्लैंड ने आखिरी दो ओवरों में 39 रन जोड़कर अपना स्कोर 387 तक पहुंचा दिया। यही अतिरिक्त रन बाद में भारत पर भारी पड़ गए और मुकाबले का निर्णायक अंतर साबित हुए।

387 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी रही। कप्तान शुभमन गिल ने 84 गेंदों पर 77 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट बड़े लक्ष्य के हिसाब से अपेक्षित नहीं रहा। दूसरी ओर रोहित शर्मा ने 138 रन और विराट कोहली ने 74 रन की शानदार पारियां खेलकर भारत की उम्मीदें जिंदा रखीं।

हालांकि रोहित और कोहली के आउट होते ही भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। ईशान किशन, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके और टीम लक्ष्य से काफी पीछे रह गई।इस हार के साथ भारत ने इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज भी गंवा दी। अब टीम की नजर आगामी जिम्बाब्वे दौरे पर होगी, लेकिन इंग्लैंड में मिली इस हार ने टीम चयन, डेथ ओवरों की गेंदबाजी और कप्तानी की रणनीति को लेकर कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

हनुमानगढ़ी में नमाज न होने का दावा सरासर झूठा: स्वामी जीतेन्द्रानंद

दो टूक :  वांगचुक हैं क्या कि उनके कहने से प्रधान जैसे मंत्री को हटाया जाये

तेजाब कांड: मीटिंग के दौरान महिला सहित अन्य लोगों पर तेजाब फेंकने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

BCCI का बड़ा ऐलान: तीसरे वनडे के लिए हर्ष दुबे की एंट्री, वॉशिंगटन सुंदर बाहर

 

 

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “IND vs ENG : रोहित-कोहली की शानदार पारियां भी नहीं बचा सकीं टीम इंडिया, सीरीज गंवाई

Comments are closed.

Sports

भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज पर संकट, टीम इंडिया के दौरे को लेकर अभी भी संशय बरकरार

India vs Bangladesh Series 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी बांग्लादेश दौरे को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। प्रस्तावित वनडे और T 20 इंटरनेशनल सीरीज को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। हालांकि बांग्लादेश सरकार और क्रिकेट बोर्ड को अब भी उम्मीद है कि सितंबर 2026 में होने वाली इस सीरीज […]

Spread the love
Read More
Sports

\IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई शुरुआत, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत का पूरा स्क्वाड

IND vs ZIM : इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नई शुरुआत करने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। टीम की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जिनके नेतृत्व में भारत पहली […]

Spread the love
Read More
Team India's third ODI
Sports

BCCI का बड़ा ऐलान: तीसरे वनडे के लिए हर्ष दुबे की एंट्री, वॉशिंगटन सुंदर बाहर

Team India’s third ODI :  इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद उनकी जगह युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भारतीय टीम में शामिल करने का ऐलान […]

Spread the love
Read More