Headline

‘सैयारा’ विवाद के बीच अमाल मलिक का बड़ा बयान

Amaal Malik News

Amaal Malik News : फिल्म ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक की रॉयल्टी को लेकर उठे विवाद के बीच संगीतकार और गायक अमाल मलिक का बयान सामने आया है। अमाल ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा करते हुए म्यूजिक इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा काफी देर से शुरू हुई है। अमाल मलिक ने अपनी पोस्ट में लिखा, “म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग 10 साल की देरी से जाग रहे हैं। 2015 में आप कहां थे, जब मैं अकेले ही सिस्टम से लड़ रहा था।” हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में न तो सीधे तौर पर तनिष्क बागची का नाम लिया और न ही ‘सैयारा’ विवाद का जिक्र किया, लेकिन इसे मौजूदा रॉयल्टी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब संगीतकार तनिष्क बागची ने दावा किया कि उन्हें ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक की करीब  आठ लाख रुपये की रॉयल्टी नहीं मिली। इस दावे के बाद श राज फिल्म्स (YRF) ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि गाने की रॉयल्टी तीनों संगीतकारों—तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी—के बीच अनुबंध के अनुसार बराबर बांटी गई है और सभी सहयोगियों को तय शर्तों के मुताबिक भुगतान किया गया है।

YRF ने अपने बयान में कहा कि ‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक तीनों संगीतकारों का संयुक्त प्रयास था और कंपनी ने अनुबंध के अनुरूप सभी वित्तीय दायित्व पूरे किए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि भविष्य की रॉयल्टी भी तय समझौते के अनुसार वितरित होती रहेगी। रॉयल्टी विवाद के बीच अमाल मलिक की टिप्पणी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कलाकारों के अधिकार, पारदर्शिता और रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर चल रही बहस को नई गति दे दी है। हालांकि इस मामले में अमाल ने किसी व्यक्ति या संस्था का नाम लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

IND vs ENG : रोहित-कोहली की शानदार पारियां भी नहीं बचा सकीं टीम इंडिया, सीरीज गंवाई

तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश एक परिवार के लिए बनी काल

हनुमानगढ़ी में नमाज न होने का दावा सरासर झूठा: स्वामी जीतेन्द्रानंद

दो टूक :  वांगचुक हैं क्या कि उनके कहने से प्रधान जैसे मंत्री को हटाया जाये

 

 

 

2 thoughts on “‘सैयारा’ विवाद के बीच अमाल मलिक का बड़ा बयान

Comments are closed.

Entertainment

जौहर विवाद में स्वरा भास्कर पर बरसीं मैथिली ठाकुर, दिया बड़ा बयान

स्वरा भास्कर के जौहर बयान पर मैथिली ठाकुर का पलटवार Maithili Thakur Swara Bhaskar: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म पद्मावत में दिखाए गए जौहर के दृश्य पर सवाल उठाने के बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब बीजेपी विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर […]

Read More
Chhath Mahaparv
Entertainment homeslider

बॉलीवुड में पहली बार छठ की भव्य झलक, ‘द वैन’ में दिखेगी बिहार की संस्कृति

Chhath Mahaparv: हिंदी सिनेमा में त्योहारों को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में दिखाने का चलन काफी पुराना है। होली, दिवाली और लोहड़ी जैसे पर्व फिल्मों की कहानियों का हिस्सा बन चुके हैं। अब पहली बार बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में विशेष आस्था रखने वाले महापर्व छठ पूजा को भी बड़े स्तर पर दर्शकों […]

Read More
Entertainment

पाकिस्तान को जिस यूट्यूबर से दिक्कत, अब Bigg Boss 20 में एंट्री की चर्चा

पाकिस्तान में बैन हुए नीतीश राजपूत Bigg Boss 20: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। शो के शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच मशहूर यूट्यूबर और एजुकेटर नीतीश राजपूत […]

Read More