CM धामी का बड़ा फैसला, पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक, दोबारा होगी जनसुनवाई

Dehradun-Rishikesh Road Project

Dehrakesh Road Projecdun-Rishit : देहरादून–ऋषिकेश चार-छह लेन सड़क परियोजना को लेकर उठ रहे पर्यावरणीय और जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री  ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परियोजना के तहत प्रस्तावित पेड़ों की कटाई फिलहाल पूरी तरह रोक दी जाए। उन्होंने कहा कि जब तक स्थानीय लोगों, पर्यावरण विशेषज्ञों और सभी हितधारकों के साथ व्यापक सहमति नहीं बन जाती, तब तक किसी भी पेड़ का कटान नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभावनाओं का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनका कहना है कि उत्तराखंड की प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखते हुए ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार किसी भी परियोजना पर संवाद, सहमति और पारदर्शिता के आधार पर ही निर्णय लेगी।

मुख्यमंत्री ने इस मामले में प्रमुख सचिव और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे परियोजना से जुड़े सभी पक्षों के साथ दोबारा विस्तृत चर्चा करें। इसमें स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, पर्यावरणविद् और अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन कायम रहे और किसी भी पक्ष की चिंताओं की अनदेखी न हो।

यह भी पढ़ें

लहरा गंगाघाट पर कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, DM-SP ने दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री ने बताया कि देहरादून–ऋषिकेश सड़क परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरणकी महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं में शामिल है। अब तक इस परियोजना पर उच्च न्यायालय के निर्देशों और सभी आवश्यक वैधानिक तथा पर्यावरणीय स्वीकृतियों का पालन करते हुए कार्य आगे बढ़ाया जा रहा था। बावजूद इसके, जनता की भावनाओं को देखते हुए सरकार ने फिलहाल पेड़ों की कटाई रोकने का निर्णय लिया है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि परियोजना में वन्यजीव संरक्षण को विशेष महत्व दिया गया है। सड़क मार्ग पर मानव और वन्यजीवों के बीच होने वाले संघर्ष को कम करने के लिए करीब 3.5 किलोमीटर लंबे हाथी अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा छोटे वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष कल्वर्ट (पुलिया) जैसी व्यवस्थाएं भी योजना का हिस्सा हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया कि प्रदेश के विकास के लिए बेहतर सड़क और परिवहन सुविधाएं जरूरी हैं, लेकिन विकास की कीमत पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर नहीं चुकाई जा सकती। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के हर चरण में स्थानीय लोगों का विश्वास जीतना और उनकी राय लेना सुनिश्चित किया जाए। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगे की सभी कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों और कानून के दायरे में रहकर ही की जाएगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि सरकार विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनहित—तीनों के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

लहरा गंगाघाट पर कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, DM-SP ने दिए अहम निर्देश

FIFA World Cup 2026: सोशल मीडिया पर छाए पाँच फुटबॉलर, फॉलोअर्स में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

अपनाएं ये आसान उपाय, …तो बालों का टूटना हो जाएगा बंद

 

 

Spread the love

2 thoughts on “CM धामी का बड़ा फैसला, पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक, दोबारा होगी जनसुनवाई”

Comments are closed.

Today's Horoscope
homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : आज खान-पान पर नियंत्रण जरूर रखें। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। वृषभ : काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

दर्दनाक: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत

 दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, PM मोदी ने जताया शोक Calcuta : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider National Uttar Pradesh

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

अरुंधति को बचपन में सीएम योगी के वीडियो से मिली सीख भावुक होना कमजोरी नहीं, भावनाओं को स्वीकार करने का साहस योगी आदित्यनाथ को बड़ा भाई मानती हैं अरुंधति, विवाह पर आशीर्वाद का आग्रह दिसंबर में होनी है शादी, मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को भी बताया अनमोल Lucknow: कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं […]

Spread the love
Read More