निजी अस्पताल में इलाज के दौरान छह वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Deoria News

Deoria News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान छह वर्षीय बच्ची की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

यह घटना शहर के साकेत नगर स्थित एक निजी अस्पताल की है। जानकारी के अनुसार, खामपार थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी रविंद्र यादव अपनी छह वर्षीय भांजी श्रेयसी यादव, पुत्री स्वर्गीय आमोद यादव, को तबीयत खराब होने पर 14 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराए थे। बच्ची का कई दिनों से इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार देर रात करीब 11 बजे उपचार के दौरान बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें

लहरा गंगाघाट पर कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, DM-SP ने दिए अहम निर्देश

मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन के चलते अस्पताल में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। मरीजों और उनके तीमारदारों में भी दहशत का माहौल देखने को मिला। घटना की सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि मृत बच्ची के परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत या तहरीर देते हैं, तो उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद निजी अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।  बच्ची की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

अपनाएं ये आसान उपाय, …तो बालों का टूटना हो जाएगा बंद

अभी भी शर्मा रहा रो-हिट का बल्ला, कोहली ने जगाई आस

बुलंदशहर में बोले योगी- ‘न कर्फ्यू है, न दंगा… अब यूपी में सब चंगा है’

 

 

Spread the love

3 thoughts on “निजी अस्पताल में इलाज के दौरान छह वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

आलमबाग: बंद कमरे में मिला किराएदार का शव बदबू आने पर हुई जानकारी

संदेह होने पर मकान मालिक ने सूचना दी पुलिस को कानपुर रोड स्थित मवैया में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: आलमबाग थाना क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित मवैया में बुधवार दोपहर बंद कमरे में किराएदार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कमरे से काफी बदबू आने पर मकान मालिक […]

Spread the love
Read More
Ram Mandir CEO
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मिली कमान

Ram Mandir CEO: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को अयोध्या में हुई अहम बैठक में राम मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO नियुक्त किया गया। इसके अलावा ट्रस्ट में रिक्त […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

कांग्रेस सचिव अभिषेक दत्त का सिद्धार्थनगर-महराजगंज में भव्य स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: आज पूर्व आयोजित कार्यक्रम अनुसार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त जी का सिद्धार्थ नगर जनपद से गोरखपुर जाते समय महाराजगंज जनपद के प्रथम प्रवेश पर जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया स्वागत समारोह में मुख्य रूप […]

Spread the love
Read More