अभी भी शर्मा रहा रो-हिट का बल्ला, कोहली ने जगाई आस

 World Cup 2027

रो…को… की जोड़ी भारत को दिलाएगी अगला विश्वकप, फैंस में आस

ऐसा ही रहा प्रदर्शन तो टूट सकता है प्रशंसकों का दिल

अनुष्का गौतम

 World Cup 2027 :  काफी समय बाद नीली जर्सी में दिखे रोहित शर्मा और कोहली के विराट फैंस इस बात का इंतजार कर रहे थे कि इंग्लैंड के खिलाफ यह जोड़ी अपने बल्ले से आग बरसाएगी। लेकिन दो मैचों तक उनका इंतजार अभी भी जारी है। हालांकि किंग कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेलकर दर्शकों को खुश होने का मौका जरूर दिया है। फिलहाल टीम इंडिया में सुपर हिट शर्मा के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का बल्ला अभी भी खामोश है। उन्होंने दूसरे एकदिवसीय मैच में अपनी पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया, लेकिन बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। उन्होंने 47 गेदों का सामना किया और महज 26 रन बनाएं और इंग्लिश ऑफ स्पिनर विल जैक्स का आसान शिकार बने। एक चौके और एक छक्के से 26 रनों की धीमी शुरुआत (55 प्रतिशत स्ट्राइक रेट) करने वाले रोहित की पारी इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज और विकेटकीपर जॉस बटलर के दस्ताने में दम तोड़ बैठी।

बताते चलें कि रोहित शर्मा वर्तमान समय में भारत के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं। पिछले विश्वकप में उन्होंने भारतीय टीम को न केवल शानदार शुरुआत दिलाई थी, बल्कि अविजित टीम के रूप में फाइनल तक का सफर किया था। रोहित का करियर केवल रिकॉर्डों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट की सोच और खेलने के अंदाज को भी बदलने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, सफल कप्तानी और बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल करता है।

यह भी पढ़े

Vikram-1 Launch: श्रीहरिकोटा से विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान, भारत के निजी स्पेस सेक्टर ने रचा नया इतिहास

 

टीम इंडिया के सफल बल्लेबाजों में शुमार पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी शानदार टाइमिंग, बेहतरीन शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। बड़े मैचों में प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण रोहित ने लम्बे समय तक भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ की भूमिका निभाई है। एकदिवसीय क्रिकेट में शर्मा का नाम कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड से जुड़ा है। वह एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं, जिसमें 264 रन की पारी आज भी विश्व रिकॉर्ड है।

विश्व कप में बदली बैटिंग का अंदाज

साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित ने भारतीय टीम को हर मैच में तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी निभाई। उनकी कप्तानी में भारत लगातार 10 मुकाबले जीतकर फाइनल तक पहुंचा और पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा। रोहित ने उस विश्व कप में 597 रन बनाकर एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले कप्तान का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

कप्तानी में दिखाई नई सोच

रोहित की कप्तानी की सबसे बड़ी खासियत उनकी शांत रणनीति और खिलाड़ियों पर भरोसा करना रही है। उन्होंने भारतीय टीम को निडर क्रिकेट खेलने की नई सोच दी। बड़े मुकाबलों में उनका सामरिक दृष्टिकोण और आक्रामक मानसिकता टीम के लिए बेहद प्रभावी साबित हुई। वर्तमान में रोहित अपने करियर के अनुभवी दौर में हैं।

आंकड़े चिल्ला-चिल्लाकर बताते हैं रोहित की कामयाबी

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार उपलब्धियों से भरा रहा है। तीनों प्रारूपों में उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और लगातार प्रदर्शन के दम पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में शर्मा ने 67 मैचों की 116 पारियों में चार हजार 301 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 212 रन रहा, जबकि उन्होंने 12 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। वनडे क्रिकेट में रोहित का प्रदर्शन और भी दमदार रहा है। उन्होंने 287 मैचों में 11 हजार 757 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन है, जो वनडे इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। इस प्रारूप में उन्होंने 33 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं तथा उनका बल्लेबाजी औसत 48.6 रहा है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 159 मैचों में हचार 231 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और 32 अर्धशतक जड़े, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 140.9 रहा, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रमाण है। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी रोहित ने 281 मैचों में सात हजार 329 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। IPL में उनके नाम 661 चौके और 323 छक्के दर्ज हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

ईरान पर अमेरिका के बड़े हवाई हमले, पुलों और बिजली ढांचे को बनाया निशाना

भारतीय टॉप गाइडेंस से निखरेंगी श्रीलंकाई टेक कंपनियां

गुजरात से चलता था नेटवर्क, लखनऊ में इंटरनेशनल साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़

आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट : जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतें होंगी ध्वस्त

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “अभी भी शर्मा रहा रो-हिट का बल्ला, कोहली ने जगाई आस”

Comments are closed.

Today's Horoscope
homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : आज खान-पान पर नियंत्रण जरूर रखें। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। वृषभ : काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

दर्दनाक: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत

 दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, PM मोदी ने जताया शोक Calcuta : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider National Uttar Pradesh

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

अरुंधति को बचपन में सीएम योगी के वीडियो से मिली सीख भावुक होना कमजोरी नहीं, भावनाओं को स्वीकार करने का साहस योगी आदित्यनाथ को बड़ा भाई मानती हैं अरुंधति, विवाह पर आशीर्वाद का आग्रह दिसंबर में होनी है शादी, मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को भी बताया अनमोल Lucknow: कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं […]

Spread the love
Read More