प्रेमी से ब्रेकअप करना भारी पड़ा युवती को

चाकू से बेरहमी से वार कर हत्या, खौफनाक दास्तान

Love Affair Crime : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से अपराध की चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। बेंगलुरु में एक युवती पर प्रेमी से ब्रेकअप करने के बाद जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, अमृता पर 13 जुलाई को चाकू से बेरहमी से हमला किया गया था। इसके बाद से वह अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही थी। अब 15 जुलाई को अमृता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हमलावर सूर्या और उसके भाई धनुष को अरेस्ट कर लिया है।

जानिये पूरा मामला?

इस घटना को लेकर पुलिस की अब तक की जांच में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, जीवन बीमा नगर में रहने वाली अमृता और विल्सन गार्डन में रहने वाला धनुष दोनों के पारिवारिक सम्बंध थे। तीन साल पहले दोनों परिवार एक धार्मिक कार्यक्रम में मिले थे जिसके बाद अमृता और धनुष में दोस्ती हो गई। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि, इस साल मार्च में अमृता ने धनुष से ब्रेक अप कर लिया जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

घर जाकर चाकू से कातिलाना हमला

ब्रेकअप के बाद धनुष और उसका भाई अमृता को सबक सिखाने की प्लानिंग करने लगे। धनुष और उसके भाई सूर्या ने अमृता के भाई तेजस को भी फोन किया और उसे धमकी दी कि उसकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाली अमृता को वो सबक सिखाएंगे। इसके बाद 13 जुलाई को धनुष के कहने पर उसका भाई सूर्या अमृता के घर गया और उसकी मां से बहस करने के बाद अचानक से चाकू निकालकर उसने अमृता पर हमला कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में भय का माहौल बना दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के धारवाड़ जिले में एक 45 साल के एनेस्थिसियोलॉजिस्ट की उनके अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई। जबकि उनका आठ साल का बेटा चाकू लगने से घायल हालत में मिला।

अस्पताल में हुई अमृता की मौत

चाकू से हमले के कारण अमृता घायल हो गई जिसके बाद पड़ोस के लोगों की मदद से अमृता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद लोगों ने हमलावर सूर्या को भी पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, दो दिन इलाज के बाद बुधवार शाम को अमृता की मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस पूरे मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी हमलावर सूर्या और उसके भाई धनुष को मर्डर के चार्ज में अरेस्ट कर लिया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

युवा महिलाएं भी हो रही हैं कोलन कैंसर की शिकार

शाह-योगी की दिल्ली बैठक से बदल गई UP चुनाव की सियासी बिसात

शाह-योगी की दिल्ली बैठक से बदल गई UP चुनाव की सियासी बिसात

मेजबानी करने वालों पर मेहरबानी!

 

 

 

Spread the love

Shubham Murder Case
Crime News

बहुचर्चित शुभम हत्याकांड: फरार चल रहा इनामी बदमाश मोनू यादव दबोचा गया

छिपकर रह रहे हत्यारोपी को यूपी STF ने राजस्थान से दबोचा सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Shubham Murder Case :  राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में बीते 14 जुलाई 20219 को टैक्सी बुक कराने के बाद चालक शुभम पांडेय की लूट के इरादे से हत्या करने वाले फरार चल […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

मेजबानी करने वालों पर मेहरबानी!

Jail सरकार के स्थानांतरण नीति की जमकर उड़ाई गई धज्जियां कारागार विभाग में स्थानांतरण सत्र के दौरान हुए तबादलों में प्रमुख सचिव कारागार ने बड़ा खेल किया है। इस खेल की वजह से जेलों की व्यवस्थाएं चौपट हो गई है। प्रमुख सचिव कारागार ने वसूली कर शासन तक पहुंचाने वाले अधीक्षक को कट ऑफ डेट […]

Spread the love
Read More
 Haridwar molestation case
Crime News homeslider

हरिद्वार में छेड़छाड़ करने वाले हरियाणा के टूरिस्टों की धुनाई

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल  Haridwar molestation case : हरिद्वार में मंगलवार देर रात  बड़ा बवाल हो गया। एक स्थानीय युवती से छेड़छाड़ के आरोप में भीड़ ने हरियाणा से आए पर्यटकों की जमकर धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही […]

Spread the love
Read More