ट्रस्ट कोषाध्यक्ष ने माना – चढ़ावे से ₹ तीन करोड़ चोरी हुए

Ayodhya Ram Mandir

अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर- दिल में बाबर, मुंह में राम

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने माना है कि जहां तक मेरा अनुमान है करीब 3 करोड़ रुपए की चोरी हुई होगी। 14 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने की बात गलत है। गोविंददेव गिरि ने पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने इस्तीफे की खबरों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने आगे कहा, “मैं SIT की जांच से संतुष्ट हूं। मैं किसी पर कोई दबाव नहीं डाल रहा हूं। हम किसी भी तरह से जांच को प्रभावित करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं और हम ऐसा क्यों करेंगे? यह अपराध भगवान राम के खिलाफ किया गया है। ऐसे बुरे इरादे वाले लोगों को सजा मिलनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “पुणे में, जहां आज मैं बैठा हूं, वहां मेरा सिर्फ एक कमरे और एक रसोई वाला घर है। उसकी एक भी ईंट मेरे नाम पर नहीं है। मेरे इस्तीफा देने की जो खबरें चलाई जा रही हैं, वे गलत हैं। मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज का अनुयायी हूं। मैं मैदान छोड़कर भागने वालों में से नहीं हूं।”

दूसरी ओर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट से पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र का नाम हटा दिया गया है। इससे पहले दोनों की VIP पास आईडी भी ब्लॉक कर दी गई थी। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास के नाम पर नई VIP पास आईडी जारी की गई है।

अयोध्या, बाराबंकी, मथुरा समेत यूपी के कई जिलों में सोमवार देर रात सपा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इनमें मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की तस्वीरों के साथ लिखा है- ‘दिल में बाबर, मुंह में राम।’ मंगलवार सुबह सपा कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग्स फाड़ दिए।

चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस मंगलवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस दोनों की सात दिन की रिमांड मांग सकती है। रिमांड मिलने पर दोनों से पूछताछ की जाएगी। इससे पहले, पुलिस आरोपी अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।

बृजभूषण बोले- मैं कुछ नहीं कर सकता

राम मंदिर दान मामले की निष्पक्ष जांच के सवाल पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- यह हमारा विषय नहीं है, हम लोगों का विषय नहीं है। हम या जनता इसमें कुछ कर नहीं सकती है। जो लोग जांच कर रहे हैं, वही कुछ कर सकते हैं। इसमें हमारे, आपके कहने से कुछ होने वाला नहीं है। मामले का सुप्रीम कोर्ट ने अगर संज्ञान ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट उचित समझेगी, तो CBI से जांच कराएगी। अयोध्या में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के पुराने बयानों वाले पोस्टर लगाए जाने पर कहा, “जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, तो सब पुराने बयान निकाले जाएंगे, पुराने पोस्टर निकाले जाएंगे। सबके निकलेंगे।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

कोहली और गंभीर के बीच अनबन?

हाफिज सईद के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट : भारतीय की मौत के बाद MEA ने ईरानी अधिकारियों को तलब किया

हाफिज सईद के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की 10 मांगें, SIR पर रोक से लेकर अधिकारियों पर कार्रवाई तक की मांग

राहुल गांधी की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR पर रोक और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग; जानें 10 बड़े मुद्दे New Delhi : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी और कानूनी चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट […]

Spread the love
Read More
LPG Price Today
Business homeslider Uttar Pradesh

13 अक्टूबर LPG Price: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, देखें दिल्ली से पटना तक के दाम

LPG Price Today: 13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का मिल रहा घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर? यहां देखें रेट LPG Cylinder Price Today, 13 October 2026: त्योहारों का सीजन नजदीक आने के साथ घरों में रसोई गैस की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में घरेलू बजट बनाने से पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत जानना […]

Spread the love
Read More
dara singh chahihan
homeslider Politics Uttar Pradesh

रायडर: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की सराहनीय पहल

हेडिंग: AIG जेल प्रशासन की मनमानी और वसूली पर लगेगा अंकुश! क्रॉसर: मोटी रकम लेकर कमाऊ जेलों पर भेजे जा रहे अधिकारी और कर्मी क्रॉसर: विशेष ड्यूटी लगाने से पूर्व जेलमंत्री को देना होगा ब्यौरा राकेश निडर Lucknow :  प्रदेश के कारागार विभाग में अधिकारियों और कर्मियों से मोटी रकम लेकर विशेष ड्यूटी लगाने वाले […]

Spread the love
Read More